रादौर | सत्यार्थ ग्रुप राष्ट्रीय मुख्यालय सत्यार्थ भवन से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ आर्य का चयन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अंबेडकर नेशनल फैलोशिप अवाॅर्ड 2019 के लिए भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा किया गया है। अकादमी के जिला यमुनानगर सलाहकार धर्म सिंह पिंकी ने डॉ. सौरभ आर्य को अकादमी मुख्यालय का अवाॅर्ड चयन पत्र सौंपा। उन्होंने बताया की अकादमी द्वारा 8 से 9 दिसम्बर को दो दिवसीय 35वां राष्ट्रीय दलित साहित्य महासम्मेलन दिल्ली पंचशील आश्रम भवन बुराड़ी में आयोजित किया जा रहा है।