- Hindi News
- National
- Alewa News Haryana News Drainage At Main Gate Of Public Health Department Stalled
जनस्वास्थ्य विभाग के मेन गेट पर पानी निकासी ठप
उचाना | उपमंडल कार्यालय के पास जनस्वास्थ्य विभाग के पास भरे रहने वाले पानी के कारण राहगीरों के साथ-साथ कार्यालय में आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। पीने के पानी, सीवर का बिल भरने जाने वालों को दीवार फांदकर आना-जाना पड़ रहा है। यहां पर पानी भरने की कोई नई बात नहीं है, बल्कि कई महीनों से ऐसा हो रहा है। यहां पर सीवर ओवरफ्लो होने से हर समय पानी भरा रहता है। विभाग कार्यालय में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी भी इस पानी से होकर ही आते-जाते हैं।
डॉ. संदीप धीमान, सुरेंद्र, वीरेंद्र, गोविंद ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग सीवर ओवरफ्लो होने की समस्याओं को दूर करता है, लेकिन खुद के मेन गेट के पास सीवर ओवरफ्लो होने से जो पानी भर रहा है। इसकी समस्या को आज तक दूर नहीं किया गया है। यहां पर हर समय पानी भरा मिलता है। इस रास्ते से होकर वाहन चालक, राहगीर उपमंडल कार्यालय में आते-जाते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के एसई राजेंद्र जांगड़ा ने कहा कि ऐसा अगर है तो एसडीओ से बात करके तुरंत समाधान करवाने के निर्देश देंगे।