पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Drawing And Slogan Competition Held In Guda

गुढ़ा में हुई ड्राइंग व स्लोगन प्रतियोगिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडवा | गांव गुढ़ा में सुपरवाइजर दीपा की अध्यक्षता में शुक्रवार को ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सुपरवाइजर दीपा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में समता प्रथम, सृष्टि द्वितीय व गुरनाम और अमल खान तृतीय स्थान पर रहे। दीपा ने बच्चों को सही खान-पान, स्वच्छता अभियान और कपड़ों के थैलों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। वहीं गांव में स्वच्छता और पोषण जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर सोनी, ममता, गीता, संतोष, कृष्णा, आशा रानी, शीला, राजेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, कुलदीप, समीर, तमन्ना, निकिता, प्रियंका, मुस्कान, गौरव और आंचल मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...