- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Dream Makers Organization Will Start Library For Women
महिलाओं के लिए लाइब्रेरी शुरू करेगी ड्रीम मेकर्स संस्था
गोहाना | ड्रीम मेकर्स संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत लूथरा ने कहा कि शहर में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिला लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। लाइब्रेरी में छात्राएं पाठ्यक्रम की किताबों के साथ-साथ महान महिलाओं की जीवनी भी पढ़ सकेंगी। लाइब्रेरी में स्वाधीनता संग्राम में शामिल महिलाओं, वीरांगनाओं की गाथा से संबंधित किताबें रखी जाएंगी। इसके साथ-साथ योग, स्वास्थ्य और पर्यावरण से संबंधित किताबें भी रखी जाएंगी। इस अवसर पर रमेश लूथरा, राज हसीजा, नेहा विरमानी, तन्नू मदान, दिव्या अरोड़ा, सुमित सहगल, रोहित विज, प्रीति लूथरा, राज हसीजा, पूजा बजाज, नेहा विरमानी, शिरीन सहगल, मोनिका लूथरा, नेहा पोपली, कनिका, ज्योति, मीनाक्षी, कोमल, रजनी आदि उपस्थित थे।