पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरि नाम की बूटी पिया करो...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले...

रमन शर्मा ने मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले तेरा व मेरे बांके बिहारी का दरबार बड़ा सोना है भजन गाए। मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश गोयल पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर धीरज कुमार, एसपी चौहान, गगन गुप्ता, तरसेम गोयल, संजय गुप्ता, एपी चावला, अदिति देवी व आशीष वोरा ने शिरकत की।

करनाल. भगवान श्री जगन्नाथ प्रचार समिति की ओर से होली महा महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।

करनाल | भगवान श्री जगन्नाथ प्रचार समिति की ओर से होली महा महोत्सव मनाया गया। सेक्टर-13 के हुडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। भजन गाकर भगवान श्रीकृष्ण को रिझाया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संपूर्ण कार्यक्रम समिति के चेयरमैन गोवर्धन हरिदास की देखरेख में हुआ। भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहे।

गोवर्धन हरिदास ने हमें राधा रानी तेरे नाम का सहारा, हरि नाम की बूटी पिया करो हर पल मस्ती में जिया करो तथा वृंदावन में आज मची होरी वृंदावन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर करने के साथ-साथ झूमने पर मजबूर किया।
खबरें और भी हैं...