पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Drinking Alcohol At The Dhaba Killing A Goldsmith By Stopping The Bike On The Pretext Of Bathroom

ढाबे पर पिलाई शराब, बाथरूम के बहाने बाइक रूकवाकर की थी सुनार की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

19 हजार रुपए नहीं देने पर कुटेल गांव के एक युवक ने सुनार राजकुमार की चाकू घाेंपकर हत्या की थी। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी काे सुलझा लिया गया है। पुलिस की सीअाईए वन टीम ने अाराेपी सुशील अर्जुन वासी कुटेल लालपुरा माेड़ से िगरफ्तार िकया है। अाराेपी काे एक िदन के िरमांड पर लेकर साेमवार काे न्यायिक िहरासत में भेजा गया है।

25 फरवरी को गांव कुटेल के खेतों में राजकुमार वासी कुटेल जो गांव गढ़ी खजूर में ज्वेलर्स का काम करता था, उसका शव मिला था। इस संबंध में मृतक के भाई विजय वासी कुटेल के बयान पर मधुबन थाने में हत्या का मामला दर्ज िकया गया था। एसपी सुरेंद्र सिंह भाैरिया ने सीअाईए-1 के इंचार्ज निरीक्षक दीपेंद्र सिंह को जांच सौंपी थी। उप निरीक्षक जयपाल सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। 7 मार्च को टीम को कामयाबी मिली। गांव लालूपुरा मेरठ रोड से आरोपी सुशील उर्फ अर्जुन वासी गांव कुटेल को काबू किया गया। 8 मार्च को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर िलया। अाराेपी सुशील ने कबूल िकया है उसने ही अपने गांव के राजकुमार की हत्या की है। साजिश के तहत अाराेपी उसकी दुकान पर गया अाैर शाम काे प्रोग्राम करने की बात कही। दाेनाें बाइक पर अाते हुए ढाबे पर शराब पीकर घर की तरफ चले ताे रास्ते में बाथरूम करने के बहाने बाइक रूकवाई। माैका लगते ही राजकुमार पर चाकू से हमला िकया। शराब में धुत हाेने के कारण राजकुमार संभल नहीं पाया।

अाराेपी का कबूलनामा- बकाया नहीं दे रहा था राजुकमार : सुशील ने कहा कि गांव गढ़ी खजूर में सुनार राजकुमार की दुकान थी। मैंने राजकुमार को एक सोने की चेन 34 हजार रुपए में बेची थी। मैंने राजकुमार से चेन के 15 हजार रुपए लिए और 19 हजार रुपए बकाया थे। बार-बार मांगने पर बकाया रकम राजकुमार नहीं दे रहा था। इस बात काे लेकर वह राजकुमार से रंजिश रखने लगा। मैंने राजकुमार को सबक सिखाने के लिए शराब पीने का प्रोग्राम बनाया और रास्ते मेें एक ढाबे पर जाकर शराब पिलाई। आते समय गांव कुटेल के सुनसान खेत में बाथरूम करने के लिए बाइक रूकवाई। माैका पाकर मैंने राजकुमार की चाकुआंे से गोदकर हत्या कर दी। उसका सारा सामान लेकर माैके से फरार हो गया।

हत्या कर सुनार के जेवरात भी ले गया था आरोपी

मोटरसाइकिल, आधार कार्ड, दो सोने की कान की बाली, पांच हजार रुपए नकद, 2 सोने की अंगूठी, 6 सोने की कान की छोटी बाली, 3 सोने के नाक के कोके, दो चांदी की चेन, 2 चांदी की चुटकी, 2 चांदी की अंगूठी नग वाली, एक छल्ला आर्टिफिशयल व एक रूद्राक्ष अाराेपी के पास से बरामद िकया है। अाराेपी हत्या करने के बाद उसका सामान ले गया था।

करनाल. ज्वेलर्स हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।
खबरें और भी हैं...