- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Driver Bella My Sandal Got Stuck In The Brake Then Whatever Came In Front The Car Went On To Crush Them
चालक बाेला- मेरी चप्पल ब्रेक में फंस गई, फिर जो भी सामने आया, गाड़ी उन्हें रौंदती चली गई
चिट्टा मंदिर रोड निवासी निखिल ने जोड़िया नाका के पास एक के बाद एक कई वाहनों को फोर व्हीकल (छोटा हाथी) से टक्कर मार दी। यहां गुरुद्वारे में होला मोहल्ला के मेले के चलते रोड पर काफी भीड़ थी। गनीमत रही कि फोरव्हीलर तीन दोपहिया वाहनों से टकराता हुआ स्विफ्ट डिजायर कार से जा टकराया। कार टक्कर लगने से डिवाइडर पर चढ़ गई और फोर व्हीलर तब जाकर रुका। अगर कार आगे न होती तो हादसा इससे भी बड़ा हो सकता था। हालांकि इस हादसे में आरोपी चालक निखिल ने अपनी भाभी की भी जान ले ली। उसकी अपनी भाभी भी मौत हुई है। हादसे के बाद जब उसने सड़क पर लाशें देखी और घायल लोगों को देखा तो पाया कि एक लाश उसकी भाभी ममता की थी। वहीं मरने वाला दूसरा व्यक्ति अशोक कुमार उसका पड़ोसी है। दोनों साथ मेला देख रहे थे। इस हादसे में लक्षीबांस गांव निवासी शिवानी की भी मौत हुई है। दो महिलाओं समेत तीन की मौत हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मरने वालों के शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। दोपहिया वाहन भी टुुकड़ाें में बंट गए, जिसे भी इस हादसे का पता चला, वह या तो मौके पर पहुंचा या फिर अस्पताल। दोनों जगह हर कोई अपनों को तलाश रहा था। मृतका के परिवार के लोगों ने कुछ देर तो परिवार की महिलाओं से यह बात छिपाई कि मौत हो गई, लेकिन ज्यादा देर तक छिपा नहीं पाए।
}कॉस्मेटिक्स की दुकान पर काम करती थी ममता
शांति कॉलोनी निवासी ममता के पास एक बेटा और बेटी है। वह जोड़िया में होला मोहल्ला पर लगे मेले में गई थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ममता के पास एक बेटा और बेटी है। ममता अभिनव कलेक्शन पर लगी हुई थी। उसकी बहन ने बताया कि बहन किसी को बताकर भी नहीं गई थी कि वह मेले में जा रही है। हादसे के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो बहन की लाश पड़ी थी।
}प|ी बोली-पति जिंदा हैं, वे मुझसे बात करेंगे
जैसे ही अशोक की प|ी काे यह पता चला कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया तो वह सिविल अस्पताल पहुंची। अशोक फोरव्हीलर में अमृत गैस एजेंसी से सिलेंडर सप्लाई करता था। रविवार को वह जोड़िया की तरफ सप्लाई देने गया था। जोड़ियां मेले में वह गाड़ी पेट्रोल पंप पर खड़ी कर मेले में गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। उसकी प|ी पति की मौत के बाद होश खो बैठी। वह बार-बार ये ही कह रही थी कि उसके पति जिंदा हैं। वे उससे बात करेंगे। वह कभी फोन पर बात करने की बात कह रही थी तो कभी घर पर आने की।
}सड़क पर एक लाश देखी, जो मेरी भाभी की थी: निखिल
मैं फोरव्हीलर चलाता हूं। कबाड़ी का सामान लोड कर यमुनानगर की तरफ आ रहा था। जब जोड़िया के पास पहुंचा तो वहां पर मेला लगा होने से सड़क पर काफी भीड़ थी। शनिवार को बारिश में मेरे जूते भीग गए थे इसलिए मैं रविवार को चप्पल डालकर आया था। जब जोड़िया के पास भीड़ होने पर वह ब्रेक लगाने लगा तो चप्पल ब्रेक में फंस गई और गाड़ी एक के बाद एक कई वाहनों से टकराते हुए आगे निकल गई। मुझे नहीं पता कि कितने लोग मरे और कितने घायल हुए। मुझे तो लोगों ने पकड़ लिया और पीटा। बाद में जब सड़क पर पड़ी एक लाश देखी तो वह मेरी सगी भाभी की थी। उससे यह हादसा अचानक हुआ है। वहीं मरने वाला दूसरा व्यक्ति उसका पड़ोसी अशोक है। अशोक के परिवार लोगों ने ही मुझे पीटा है। मेरे पास ड्राइविंग लाइसेंस है।
जैसा फोरव्हीलर चालक निखिल ने बताया
}गुस्साए लोगों के आगे जो भी आया, उसे ही पीटा
जिनके परिवार के लोगों की मौत वे सिविल अस्पताल में पहुंच गए। यहां पर अशोक के परिवार के लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। जैसे ही उन्हें वहां पर पता चला कि जिससे वाहन से हादसा हुआ है, उसका चालक भी यहीं पर है तो उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। अस्पताल स्टाफ कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। इसी तरह वहां पर पहुंचे एक टीवी पत्रकार को वीडियो बनाते देख उसे भी पीटा। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कराया।
}बहन से मिलने आ रही थी शिवानी
गांव लक्षीबांस निवासी शिवानी की बहन गोबिंदपुरा में है। वह अपनी बेटी शगुन को लेकर रितेश और शुभम के साथ बाइक पर कंडी लेकर आ रही थी। फोरव्हीलर चालक ने उनकी दोनों बाइकों को पीछे से टक्कर मारी। इसमें शिवानी की मौत हो गई। शिवानी के पति कुलविंद्र ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। प|ी बेटी को लेकर अपनी बहन के घर मिलने आ रही थी।
यमुनानगर | आरोपी फोर व्हीलर ड्राइवर।
यमुनानगर | विलाप करती ममता की बहन।