- Hindi News
- National
- Bhuna News Haryana News Driver Missing Under Suspicious Circumstances Family Charged Kinnar
संदिग्ध परिस्थितियों में चालक गायब, परिजनों ने किन्नर पर लगाया आरोप
किन्नरों की गाड़ी का चालक रोशन लाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। चालक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर महंत अमन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लापता चालक चालक की मां गांव बोस्ती निवासी भतेरी देवी ने बताया कि 25 वर्षीय रोशन लाल पिछले 3 वर्षों से भूना के अमन किन्नर के पास रहता था और उसकी गाड़ी चलाता था। लेकिन 5 मार्च को रोशन लाल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोशन को एक षडयंत्र के तहत झांसे में लेकर गायब किया गया है। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किन्नर के खिलाफ चालक रोशनलाल को गायब करने का आरोप लगाया गया है। किन्नर अमन को थाने में तलब किया गया है।