- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Drizzle In The Morning Cloudy Till Afternoon Rain Again In The Night
सुबह हुई बूंदाबांदी, दोपहर तक बादल, रात को फिर हुई बारिश
मौसम में उठापटक जारी है। जहां फाग का दिन खूब गर्म रहा, वहीं देर शाम को बादलों के साथ बूंदें बरसी। बुधवार को फिर सुबह रिमझिम बूंदें बरसी। दोपहर को धूप निकली। धूप खिलने से मौसम में गर्माहट अा गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में 14 मार्च तक अासमान में बादल छाने व बूंदाबांदी रहने की संभावना है। लेकिन अगर इन दिनों में बारिश तेजी आत है तो गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक रहेगी। बुधवार को हल्की बारिश से फसलों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। क्योंकि बारिश की बजाए बूंदाबांदी हुई और हवा भी सामान्य रही है। लेकिन अगले दिनोें में अगर बारिश तेज होती है तो उसका फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इससे गेहूं की फसलें ढहने से दाना हल्का पड़ने की समस्या आ सकती है।
बारिश का स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव
बदलते मौसम में बारिश का स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। क्योंंंंंकि अधिकतर लोगों ने सर्दी के कपड़े पहनना छोड़ दिया है, जिससे अचानक बारिश आने पर लोग बारिश में भीग जाते हैं और सर्दी जुकाम का शिकार हो रहे हैं।
गेहूं में पीले रतुआ का प्रकोप हो सकता
किसान 15 मार्च तक गेहूं की फसल में पानी न लगाएं, क्योंकि इन दिनाें बारिश की संभावना है। किसान इन दिनों में गेहूं में किसी भी तरह का स्प्रे न करें। क्योंकि गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने पर पीले रतुआ का प्रकोप हो सकता है।
करनाल. बुधवार को मौसम ने दिनभर में कई रंग बदले, सुबह हल्की बूंदाबांदी, दिन में बादल छाए और दोपहर बाद हल्की धूप रही फिर रात को बारिश की बौछार हुई। फोटो|भास्कर