- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Drug Control Officer Inspection Found Irregularity In 3 Chemist Shop
निरीक्षण में ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर को 3 केमिस्ट शॉप में मिली अनियमितता
जींद | ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर डाॅ. मनदीप मान के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार दोपहर बाद जुलानी गांव व शहर में कुल 3 केमिस्ट शॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों ही केमिस्ट शॉप पर अनियमितताएं पाई गई। टीम ने केमिस्ट शॉप से दवाइयों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। साथ ही तीनों केमिस्टों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर डाॅ. मनदीप मान के नेतृत्व में टीम ने गांव जुलानी स्थित सालासर मेडिकोज, हांसी रोड पटियाला चौक स्थित मोहित फार्मा, भारत मेडिकल एजेंसी नजदीक कुंदन सिनेमा पर दस्तक दी। टीम ने तीनों केमिस्ट की दुकानों का निरीक्षण किया। छानबीन के दौरान पाया गया कि ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के प्रावधानों की उल्लंघना की जा रही है और विभिन्न प्रकार की अनियमितता पाई गई हैं। सालासर मेडिकोज गांव जुलानी की फार्मासिस्ट नदारद मिली अाैर भारत मेडिकल एजेंसी व मोहित फार्मा पर भी ड्रग एक्ट की उल्लंघना पाई गई। छापामार टीम ने मेडिकल हालों में रखी गुणवत्ता को भी जांचा और उनकी सैंपलिंग भी की। जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया गया। साथ ही तीनों केमिस्टों को नोटिस भी विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर डाॅ. मनदीप मान ने बताया कि तीनों स्थानों पर औचक छापेमारी की गई थी। जहां पर अनियमितता पाई गई हैं। दवाइयों के सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेजा गया है। साथ ही तीनों केमिस्टों को नोटिस भी जारी किया गया है।