- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Drug Free And Education Driven Society Campaign In Hand
हथो में चलाया नशा मुक्त व शिक्षा युक्त समाज अभियान
नरवाना. हथो गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा जन जागृति संगठन ने नशा मुक्त व शिक्षा युक्त समाज अभियान विक्रम चिंडालिया व यशपाल हथो के नेतृत्व में चलाया। मुख्यवक्ता के रुप में संगठन प्रमुख सुमित हमीरगढ़ ने कहा कि महिला ही बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं। क्योंकि बच्चों में संस्कार डालने की शुरूआत माता से होती है। उन्होंने कहा कि नशों से परिवार टूटते हैं, लेकिन महिलाओं की सहनशक्ति टूटे परिवार को जोड़ने का काम करती हैं। इस मौके पर बलिन्द्र हमीरगढ़, विक्रम, राहुल, भतेरी, रानी, बबली, रामकली, छत्रपाल व संदीप उपस्थित रहे।