पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narela News Haryana News Drunk Two Workers Fell From The Third Floor Of The Factory Woman Shot In Kabirpur

नशे में फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से गिरे दो श्रमिक, कबीरपुर में महिला को लगी गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{यश बैंक से भी कैश मिलना शुरू

रंगों के त्यौहार हाेली पर जिले में कई जगह विवाद हुअा। विवाद हाेने पर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। करीब 180 लाेग झगड़ाें में घायल हुए। नागरिक अस्पताल से कई काे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया शराब के नशे में किसी बात को लेकर दो श्रमिकों के बीच कहासुनी हो गई और इसी विवाद के दौरान दाेनाें श्रमिक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। चिटाना में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से कई वार किए। कबीरपुर में महिला के बैग से पति की लाइसेंसी पिस्तौल नीचे गिरने से गोली चल गई जो महिला के पेट में लगी। रोहट में खुम्बी फार्म पर रह रहे श्रमिकों के साथ कई अाराेपियाें ने लाठी-डंडो से मारपीट कर मौके से फरार हो गए पुलिस ने सभी मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

झगड़े में छत से गिरे दो श्रमिक, मौके पर मौत

गन्नौर | बड़ी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में फाग के दिन शराब के नशे में किसी बात को लेकर दो श्रमिकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके चलते दाेनाें की एक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बड़ी थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शव को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस के मुताबिक एचएसआईआईडीसी बड़ी में जयभारत प्लॉट नंबर 154-155 में बिहार में जिला सिवान के नवलपुर गांव के रहने वाले विरेंद्र पुत्र जगदीश व शैलेंद्र पुत्र राम प्यासर कंपनी में लेबर अस्थाई के तौर पर काम करते थे। मंगलवार को होली के दिन (फाग) सुबह करीब सवा 9 बजे दोनों ने शराब पी ली और फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर चले गए। जहां दोनों में कहासुनी हो गई थी और मारपीट में दोनों फैक्ट्री की छत से नीचे गिर गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हैं।

चिटाना में युवक पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार


चिटाना गांव के राजेश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह होली पर्व के दिन अपने प्लाॅट से घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान गांव के विष्णु ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू से वार किए। कूल्हे व कमर में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसके चचेरे भाई रोहित ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मोहाना थाना पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है।


रोहट में खुम्बी फार्म में रह रहे श्रमिकों को लाठी-डंडो से पीटा

रोहट गांव स्थित खुम्बी फार्म पर रह रहे श्रमिकों के साथ कई अाराेपियाें ने लाठी-डंडो से मारपीट की। अाराेपी शराब के नशे में थे। श्रमिक अमरजीत, शम्भू, संतोष, रामकुमार, सुनील ने बताया कि वह बंटी के खुम्बी फार्म पर रहते हैं। अमरजीत ने बताया कि होली पर्व पर वह सब खाना-खाकर सो गए थे। रात करीब दस बजे आठ से दस युवक खुम्बी फार्म में घुस अाए। उनके साथ गाली-गलौज किया अाैर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फरार हो गए।


बैग खाेलते समय चली गाेली

कबीरपुर में महिला अाशा बैग खाेलकर सामान निकाल रही थी। सदर थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि इस दाैरान महिला के पति की लाइसेंसी पिस्ताैल बैग से नीचे गिर गई अाैर गाेली चल गई। गाेली महिला अाशा के पेट में लगी। परिजनाें ने गाेली इतफाक से चलनी बताई है। लेकिन माैके हालत देखकर सभी पहलूअाें से जांच जारी है।

अलग-अलग स्थानों पर 150 से अधिक घायल : नागरिक अस्पताल में होली पर्व पर घायल हाेकर काफी लाेग पहुंचें। अलग-अलग जगह से पहुंचें घायलाें में दीपक, रामकुमार, रामभज, साधना , सूरज, रामंचद्र, विवेक, रजत, शिवशंकर, मोहनी, दीपा, माला, रोशनी, ज्योति, टीटू, मोंटी, टीनू, राजवंती, ईश्वरी, नवीन , विक्की, राहुल, नवीन, राजू, लवनली ककरोई, सन्नी, आरती, दीप, मुस्कान, दलबीर, संदीप, सुनीता, बिट्टू, सागर, धर्मबीर, सुधा देवी, दीपक शामिल रहे।

भंभेवा में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लोगों की जेब पर भारी

गोहाना | शहर से जींद जाने के लिए यात्रियों को 25 रुपए अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। जींद रोड पर भंभेवा गांव के पास फ्लाईओवर का काम चलने के कारण रोडवेज ने रूट में बदलाव किया है। नए रूट पर रोडवेज बसें 31 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगा रही है। किलोमीटर बढ़ने पर अधिकारियों ने किराया भी बढ़ा दिया है। जींद के लिए अब यात्रियों से 65 रुपए प्रति सवारी किराया लिया जा रहा है। पहले यह किराया 40 रुपए था।

जींद रोड को एनएचएआई द्वारा चोड़ा करने का कार्य कराया जा रहा है। रोड पर स्थित नहर पर पुल और फ्लाओवर का निर्माण किया जा रहा है। भंभेवा गांव में फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए यहां से रोड बंद कर दिया गया है। जिससेे रोडवेज बसों का रूट सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बसों को अब दूसरे गांवों से होकर निकलना पड़ता है।

गुरुवार से बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या : कर्मबीर

जींद रोड पर भंभेवा गांव में फ्लाईओवर का काम चला होने से रूट पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। जींद डिपो से भी नए रूट से होकर बसों का संचालन शुरू करने को कहा है। कर्मबीर, डीआई, बस अड्‌डा, गोहाना।

बैंकों की हड़ताल रद्द, लाेगों को मिली राहत

सोनीपत | बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर है। एक ओर जहां होली के बाद बैंक अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय (11,12 और 13 मार्च ) सामूहिक हड़ताल रद्द हो गई है तो वहीं यश बैंक में जारी आर्थिक संकट से तीन दिन से राशि को लेकर चिंतित लोगों को भी बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोग बुधवार को बैंक पहुंचे तो उन्हें हाल में झेलनी पड़ी हाथ हाथ लौटने की निराशा इस बार नहीं हुई। बैंक प्रशासन इसके साथ ही आश्वासन भी दिया कि सरकार के साथ मिलकर बैंक की व्यवस्था को सुधारने का काम जारी है, जल्द ही व्यवस्था सुधरने की दिशा में नगद निकासी पर 50 हजार के नियम को भी वापस लिया जा सकता है। सोनीपत में यश बैंक के करीब तीन हजार खाता धारक हंै।

हड़ताल की आशंका में कम पहुंचे लोग

बैंक हड़ताल की आशंका में बुधवार को चुनिंदा ही लोग बैंकों में पहुंचे, लेकिन पहुंचने पर उन्हें राहत मिली। बैंक कर्मी नेता ने बताया कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) एवं बैंक अधिकारियों व कर्मियों की शीर्ष संगठन यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बीच बैठक हुई थी, जिसमें पे-स्लिप के आधार पर 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इस बाबत एक कमेठी का गठन भी किया जा रहा है। जिसके बाद बैंक की हड़ताल को रद्द कर दिया गया। एआईबीओसी के जिला सचिव जितेन्द्र सरदाना ने कहा कि उच्च स्तर पर मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस ली गई है। सोनीपत में करीब 205 बैंक शाखाएं हैं, जिनमें एक दिन में करीब 300 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होता है।

इनहांसमेंट जमा नहीं कराने पर 200 उद्योगपतियों को किया डिफाॅल्टर घोषित

भास्कर न्यूज | राई

राई के करीब 200 उद्योगपतियों को एचएसआईआईडीसी ने डिफाॅल्टर घोषित किया है। सभी उद्योगपतियों पर 2013 से लेकर अब तक का इनहांसमेंट का पैसा जमा कराने का आरोप है। जिन उद्योगपतियों ने इनहांसमेंट का पैसा जमा नहीं कराया है। उनके प्लॉट वापस लेने का भी नोटिस दिया गया है। उद्योगपतियों का आरोप है कि प्रदेश भर में अब तक एचएसआईआईडीसी सौ से ज्यादा उद्योगपतियों से प्लॉट वापस ले चुकी है। नोटिस के खिलाफ उद्योगपतियों ने रोष है और उन्होंने एचएसआईआईडीसी पर तानाशाहीपूर्ण नीतियां लागू करने के आरोप लगाए हैं।

राई इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन रीमा के प्रधान राकेश देवगन, अरविंद मनचंदा, बंसत कोहली, परमहंस सौलंकी के अलावा स्माल स्केल एसोसिएशन सीमा के प्रधान महेंद्र गोयल, मुकेश तायल, निश्चल परूथी ने कहा कि एचएसआईआईडीसी ने करीब दो सौ फैक्ट्री मालिकों को प्रति मीटर 1200 रुपए जमा कराने का नोटिस दिया हैं। वे इनहांसमेंट के पैसे पर 30 प्रतिशत ब्याज भी देने का दवाब बना रहे हैं। छोटे से छोटे 450 मीटर के प्लॉट मालिक को भी 20 लाख रुपए जमा कराने होंगे। चार हजार मीटर के प्लॉट वाले उद्योगपति को करीब एक करोड़ रुपए देने होंगे। उद्योगपतियों का आरोप है कि एचएसआईआईडीसी ने गलत रिकार्ड मेनटेन कर रखा है। उद्योगपतियों का आरोप है एचएसआईआईडीसी यहां पर केवल लूट मचा रही है। उद्योगपतियों ने भी फैसला लिया है कि वे किसी भी कीमत पर इनहांसमेंट का पैसा जमा नहीं कराएंगे। एचएसआईआईडीसी उद्योगपतियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

सुविधाएं जीरो, पैसा वसूलने का बनाया जा रहा है दबाव


राकेश देवगन ने कहा कि एचएसआईआईडीसी को अपने वादे के मुताबिक उद्योगपतियों को सुविधाएं भी मुहैया करानी चाहिए। अभी राई एचएसआईआईडीसी की चारदीवारी तक नहीं बनाई गई है। सीवरेज जाम की समस्या सबसे ज्यादा है। फायर की एनओसी के लिए उद्योगपति दर- दर की ठोकर खा रहे हैं। जितना प्रेशर उद्योगपतियों से इनहांसमेंट का पैसा लेने के लिए दिया जा रहा है, इतना यदि विकास के दिए दिया जाए तो राई सबसे विकसित क्षेत्र बन जाएगा।


वारदात के बाद बाइक मौके पर छाेड़ गए अाराेपी

नगर निगम के जेई सतपाल याेगी ने कहा कि वारदात के बाद अाराेपी अपनी एक बाइक माैके पर ही छाेड़ गए। वारदात से कर्मचारी सूरज की हालत नाजुक है। वाटर वकर्स पर पानी की सप्लाई कम थी। अाराेपियाें ने यह पता हाेते हुए सूरज पर वार किए। इसके साथ जाे पानी बचा था, कुछ देर बाद पानी खत्म हाे गया। पंप पर वारदात हाेने के बाद सब अस्पताल चले गए थे। वारदात करने वालाें पर कार्रवाई के लिए पुलिस काे शिकायत दी है।


अाॅपरेटर ने पानी सप्लाई से मना किया तो घोंपा चाकू, बचाव को अाए मामा पर 3 वार

भास्कर न्यूज | साेनीपत

शहर की ऋषि काॅलाेनी स्थित अाेल्ड वाटर वर्कस पर मंगलवार काे जमकर हंगामा हुअा। बाइक व कार में सवार हाेकर अाए युवकाें ने पंप अाॅपरेटर पर पानी की सप्लाई के लिए दबाव बनाया। अापरेटर ने जब पानी की कम उपलब्धता बताई ताे अाराेपियाें ने अाॅपरेटर पर चाकुअाें से हमला कर दिया। बचाव के लिए अाए अापरेटर के मामा पर भी अाराेपियाें ने चाकू से 3 वार किए।

मंगलवार काे पंप अाॅपरेटर सूरज ऋषि कॉलोनी के पास स्थित ओल्ड वाटर वर्क्स में ड्यूटी पर माैजूद था। शाम तीन बजे के करीब बाइक व कार में सवार होकर कुछ लोग यहां पहुंचें। अाराेपियाें ने पानी चलाने के लिए पंप अाॅपरेटर सूरज पर दबाव बनाया। सूरज ने जब अाराेपियाें काे कहा कि जाजल में पोल गिरने के कारण पानी की अधिक उपलब्धता नहीं है पानी कम है। उसने पानी टैंक भी अाराेपियाें काे दिखाया। पंप अापरेटर की इस बात पर अाराेपी भड़क गए। इसके बाद अाराेपियाें ने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने वाले अाराेपियाें की संख्या 10 से 12 के बीच बताई जा रही है। जबकि सूरज का बचाव करने अाए उसके मामा रामचंद्र काे भी अाराेपियाें ने तीन चाकू मारे। सूरज के हार्ट के नीचे लीवर में एक चाकू काफी गहरा लगा है। अाराेपियाें ने इस पर भी ईंट से वार किया।

57 बेटियां बनी पर्यावरण मित्र, बनाए जाएंगे आक्सीजन बाग

भास्कर न्यूज | साेनीपत

बढ़ते प्रदूषण से काेई कैंसर से पीड़ित है ताे कई एलर्जी व दमे से। कम हाेते पेड़ भी प्रदूषण के बढ़ने का कारण है, लेकिन इन सांसाें काे बचाने के लिए साेनीपत में इस साल भी जागरूकता की मुहिम चलेगी। बुधवार काे राजकीय कन्या महाविद्यालय साेनीपत की 57 छात्राएं पर्यावरण मित्र बनी। इन्होंने बड़वासनी गांव के पास बनाई गई जनता नर्सरी में श्रमदान किया अाैर शपथ ली कि वह पर्यावरण बचाअाें अभियान के तहत लाेगाें काे पाैधे राेपने व उन्हें संरक्षण देने के लिए जागरूक करेंगी। देवेंद्र सूरा, प्रशांत बूरा ने बताया कि साेनीपत में विकास कार्याें सड़काें के चाैड़ीकरण के कारण लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। साेनीपत जींद गाेहाना के चाैड़ीकरण में करीब 7700 पेड़ काटे जाने हैं। जबकि साेनीपत-खरखाैदा राेड पर भी सैकड़ाें पेड़ काटे गए। इस दाैरान काॅलेज की प्रिंसिपल सुमन दहिया, प्राेफेसर रवि, चंडीगढ़ पुलिस का जवान देवेंद्र सूरा, प्रशांता बूरा, माेहित ढाेचक, विनय लाेहचब सहित अन्य माैजूद रहे।

20 गांवों में लगाए जाएंगे 22 हजार पीपल व बरगद के पाैधे

चंडीगढ़ पुलिस के जवान देवेंद्र सूरा ने बताया कि इस साल साेनीपत में पर्यावरण बचाअाे मुहिम के तहत पहले चरण में 20 गांवाें में आक्सीजन बाग बनाए जाएंगे। 22 हजार पीपल व बरगद के पाैधे यहां राेपे जाएंगे। इनका नाम आक्सीजन बाग इसलिए रखा है, क्याेंकि पीपल सबसे ज्यादा आक्सीजन देता है। हर गांव में दाे से डेढ़ एकड़ में यह बाग हाेंगे।


विदेशी भी गर्मी की छुट्टियाें में रोपेंगे पाैधे

पर्यावरण मुहिम काे अागे बढ़ा रहे देवेंद्र ने कहा कि पर्यावरण मित्र काेरिया, अास्ट्रेलिया, अमेरिका, नीदरलैंड में भी है। ये लाेग गरमी की छुट्टियाें में अाते हैं अाैर पाैध राेपण अभियान में शामिल हाेते हैं। साेनीपत में अब तक 10600 पर्यावरण मित्र थे, लेकिन अब इनकी संख्या 10657 हाे गई है। देवेंद्र सूरा, प्रशांत बूरा ने बताया कि साेनीपत में विकास कार्याें सड़काें के चाैड़ीकरण के कारण लगातार पेड़ काट रहे। साेनीपत जींद गाेहाना के चाैड़ीकरण में करीब 7700 पेड़ काटे जाने हैं।

मछलियों को दाना डालने गए 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास, केस

गन्नौर | थाना क्षेत्र के एक गांव में जोहड़ पर मछलियों को दाना डालने गए एक बच्चे के साथ कुकर्म करने प्रयास किया गया। आरोपी के घर पर उलाहना देने गए बच्चे के पिता को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की लिखित शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी गई हैं। पुलिस ने एक महिला समेत दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय एक लड़का दोपहर के समय गांव में तालाब पर मछलियों को दाना डालने गया था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने बच्चों को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया। परिजनों को आपबीती बताई तो बच्चे का पिता दोषियों के घर पर उलाहना देने के लिए पहुंचा। जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की लिखित शिकायत के मिलने पर गांव के रवि, उसके छोटे भाई प्रवीन व मां लक्ष्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।

बाइक सवारों ने लाठी-डंडे से किया हमला

गन्नौर | फैक्ट्री में जा रहे बाइक सवार सनपेड़ा गांव के एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने के साथ ही धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बड़ी थाना पुलिस में लिखित शिकायत देकर नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सनपेड़ा के सुनील पुत्र वेद सिंह ने बताया कि होली के दिन वह अपने घर पर बैठा था। दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे उसके पास संजय दहिया नाम के युवक का फोन आया। उसने बताया कि कुछ युवक फैक्ट्री में घुसकर उनके साथ मारपीट कर रहे है। उसी समय रामनगर की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते में अमित, सोनू वासी रामनगर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बड़ी थाना पुलिस से जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल विक्रम ने बताया कि सुनील की लिखित शिकायत के आधार पर रामनगर के नामजद अमित, सोनू व अन्य 3-4 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

ट्रेन हादसे में युवक की माैत, हाथ पर लिखा संजय

साेनीपत | दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग गांव सांदल कलां के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में अा गया। युवक का शव सुबह जीअारपी काे मिला। शव की जांच की ताे युवक के हाथ पर संजय नाम लिखा हुअा मिला। जीअारपी अब इस नाम के जरिए युवक की पहचान का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मृतक का रंग गेंहुअा, चेहरा फटा हुअा, दहने हाथ पर संजय लिखा हुअा है, हाइट पांच फीट अाठ इंच, उम्र करीब 35 से 40 साल।

राजलू गढ़ी में हमलावरों से पिस्तौल छीनकर पुलिस को सौंपी, कार्रवाई की मांग की

57 बेटियां बनी पर्यावरण मित्र, जिले के 20 गांवाें में बनाए जाएंगे आाक्सीजन बाग, 22 हजार पीपल व बरगद के पाैधें राेपे जाएंगे

उद्योगपतियों ने एचएसआईआईडीसी पर लगाया तानाशाहीपूर्ण नीतियां लागू करने का आरोप

विरेंद्र व शैलेंद्र ने होली के दिन शराब पी ली थी। जिसके बाद फैक्ट्री की छत पर चले गए तो उनके बीच कहासुनी होने पर दोनों छत से नीचे गिर गए थे। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई थी। सुनील कुमार, जांच अधिकारी।

गन्नौर | राजलू गढ़ी के एक युवक को पिस्तौल अड़ाकर जान से मारने की धमकी देने का गांव के दो नामजद युवकों पर आरोप लगा है। पीड़ित ने हमलावर से पिस्तौल छीनकर पुलिस को सौंप दिया हैं। राजलू गढ़ी चौकी पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में राजलू गढ़ी गांव के धर्मेंद्र राठी पुत्र रामकिशन राठी ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उसके फोन पर गांव के ही संदीप नाम के युवक ने कॉल कर बोला मुझसे क्या एलर्जी है, एक बार घेर (प्लाॅट) में आजा। पीड़ित के मुताबिक फोन सुनने के बाद वह घेर में गया तो उसे कोई नहीं मिला। वापस घर की तरफ आने लगा। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही राजेश व संदीप मिले। राजेश ने पिस्तौल निकाली और जान से मारने की धमकी दी। जोकि कि उसने राजेश से पिस्तौल छीनकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया हैं। इस संदर्भ में एएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र राठी की शिकायत पर राजेश व संदीप नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

फोन कर प्लॉट में बुलाकर पिस्तौल दिखा दी धमकी

गन्नौर . इसी फैक्ट्री से गिरकर मरे श्रमिक।

फाेटाे- 1

भास्कर न्यूज. साेनीपत

बढ़ते प्रदूषण से सांसें कम हाे रही हैं। जहरीला धुएं से काेई कैंसर से पीड़ित है ताे कई एलर्जी व दमें से। कम हाेते पेड़ भी प्रदूषण के बढ़ने का कारण है। लेकिन इन सांसाें काे बचाने के लिए साेनीपत में इस साल भी जागरूकता की मुहिम चलेगी। इस मुहिम के तहत हर नागरिक में पर्यावरण बचाने की अलख जगाने का सिलसिला शुरू हाे गया है। बुधवार काे राजकीय कन्या महाविद्यालय साेनीपत की 57 छात्राएं पर्यावरण मित्र बनी। इन्होंने बड़वासनी गांव के पास बनाई गई जनता नर्सरी में श्रमदान किया अाैर शपथ ली कि वह पर्यावरण बचाअाें अभियान के तहत लाेगाें काे पाैधे राेपने व उन्हें संरक्षण देने के लिए जागरूक करेंगी।

यह छात्राएं बनी पर्यावरण मित्र

राजकीय कन्या काॅलेज की छात्रा गरिमा, प्रतीभा, काजल, निकिता, पूजा, मंजू, प्रियंका, रवीना, प्रियंका, पूजा, ममता, राखी, पूजा, मनीषा, पूजा, रुची, निक्की, नीशा, सुरभी, रुची, संगीता, अंशु, प्रिया, काजल, करुणा, मीनाक्षी, पिंकी, निधी, कुसुम, भारती, ज्याेति, रशमी, काेमल, नीलम, अन्नू, अंजली, चांदनी, रवीना, माेनिका, पूनम, सरिता, अारती, प्रीति, संजू, साक्षी, नेहा, करिश्मा, अारती, श्वेता, पूजा, सीमा, अंकिता, डिंपल, काेमल, कविता, सुमन, निकिता पर्यावरण मित्र बने। उन्हाेंने श्रमदान करने के बाद पर्यावरण मित्र बनने की शपथ ली। नर्सरी में पाैधे लगाने, संरक्षण देने की भी जानकारी ली। इस दाैरान काॅलेज की प्रिंसिपल सुमन दहिया, प्राेफेसर रवि, चंडीगढ़ पुलिस का जवान देवेंद्र सूरा, प्रशांता बूरा, माेहित ढाेचक, विनय लाेहचब सहित अन्य माैजूद रहे।

गांवाें में बनाए जाएंगे आाक्सीजन बाग

चंडीगढ़ पुलिस के जवाब देवेंद्र सूरा ने बताया कि इस साल साेनीपत में पर्यावरण बचाअाें मुहिम के तहत पहले चरण में 20 गांवाें में आाक्सीजन बाग बनाए जाएंगे। 22 हजार पीपल व बरगद के पाैधे यहां राेपे जाएंगे। इनका नाम आाक्सीजन बाग इसलिए रखा है, क्याेंकि पीपल सबसे ज्यादा आाक्सीजन देता है। हर गांव में दाे से डेढ़ एकड़ में यह बाग हाेंगे।

विदेशाें में भी पर्यावरण मित्र, गर्मी की छुट्टियां में करेंगे पाैधा राेपण

पर्यावरण मुहिम काे अागे बढ़ा रहे देवेंद्र ने कहा कि पर्यावरण मित्र काेरिया, अास्ट्रेलिया, अमेरिका, निदरलैंड में भी है। यह वह लाेग हैं जाे विदेशाें में नाैकरी करते हैं। यह लाेग गरमी की छुट्टियां में अाते हैं अाैर पाैधा राेपण अभियान में शामिल हाेते हैं। उनकी साेनीपत के युवाअाें से अपील है कि वह इस मुहिम से जुड़े। जन्मदिन, शादियाें, भांत भरते समय पाैधा राेपण करें। हमारे रीति रिवाज से जब यह मुहिम जुड़ जाएगी ताे साेनीपत कुछ ही दिनाें में हरा भरा हाे जाएगा।

विकास कार्याें के कारण काटे जा रहे हैं पेड़

देवेंद्र सूरा, प्रशांत बूरा ने बताया कि साेनीपत में विकास कार्याें सड़काें के चाैड़ीकरण के कारण लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। साेनीपत जींद गाेहाना के चाैड़ीकरण में करीब 7700 पेड़ काटे जाने हैं। जबकि साेनीपत-खरखाैदा राेड पर भी सैकड़ाें पेड़ काटे गए। जीटी राेड का चाैड़ीकरण करते समय भी हजाराें पेड़े काटे गए। साेनीपत-राठधाना-नरेला राेड पर भी पेड़ काटे गए। पेड़ाें की कम हाेती यह संख्या तभी पूरी हाेगी जब पर्यावरण के प्रति अलख जगेगी।

: चंडीगढ़ पुलिस का जवान जिसने पर्यावरण बचाअाें मुहिम शुरू की थी वह अब तक दस हजार 657 मित्र बना चुका है

यह है नया रूट : रोडवेज बसें पहले बुटाना, नूरनखेड़ा, ईशापुर खेड़ी, भंभेवा, लुदाना, निड़ाना, निड़ानी, ललित खेड़ा, पांडु पिंडारा होकर जींद पहुंचती थी। अब बसें नूरनखेड़ा से कोहला, घड़वाल, भावड़, निजामपुर, लुदाना, निड़ानी, शामिलो कलां, किनाना होकर जींद पहुंचती हैं। नए रूट पर चार गांव अतिरिक्त बढ़ गए हैं। वहीं भंभेवा, निड़ाना, ललित खेड़ा व पांडु पिंडारा गांव के यात्रियों को बस सुविधा का लाभ मिलना बंद हो गया है। इन गांवों के यात्रियों को अब प्राइवेट एवं निजी वाहनों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।


उद्योगपतियों से इनहांसमेंट का पैसा मांगा जा रहा है। यह पैसा 2013 से पेंडिंग चल रहा है। यदि पैसा जमा नहीं कराया तो प्लॉट वापस लिया जाएगा। -ऋषि चौहान, सहायक महाप्रबंधक एचएसआईआईडीसी राई।

उद्योगपतियों में रोष }पिछले 7 साल से 1200 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से इनहांसमेंट मांग रहा है एचएसआईआईडीसी, प्लॉट वापस लेने की तैयारी

राई. इनहांसमेंट को लेकर नोटिस की जानकारी देते रीमा प्रधान राकेश देवगन।


अाराेपियाें की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। वारदात करने वाले अाराेपियाें काे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। रामकुमार, अाेल्ड चाैकी प्रभारी।

मंगलवार काे पंप अाॅपरेटर सूरज ऋषि कॉलोनी के पास स्थित ओल्ड वाटर वर्क्स में ड्यूटी पर माैजूद था। शाम तीन बजे के करीब बाइक व कार में सवार होकर कुछ लोग यहां पहुंचें। अाराेपियाें ने पानी चलाने के लिए पंप अाॅपरेटर सूरज पर दबाव बनाया। सूरज ने जब अाराेपियाें काे कहा कि जाजल में पोल गिरने के कारण पानी की अधिक उपलब्धता नहीं है पानी कम है। उसने पानी टैंक भी अाराेपियाें काे दिखाया। पंप अापरेटर की इस बात पर अाराेपी भड़क गए। इसके बाद अाराेपियाें ने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने वाले अाराेपियाें की संख्या 10 से 12 के बीच बताई जा रही है। जबकि सूरज का बचाव करने अाए उसके मामा रामचंद्र काे भी अाराेपियाें ने तीन चाकू मारे। सूरज के हार्ट के नीचे लीवर में एक चाकू काफी गहरा लगा है। अाराेपियाें ने इस पर भी ईंट से वार किया।

सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार हाल जाने पहुंचें अस्पताल : वारदात की सूचना मिलने पर सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन पहले मौके पर पहुंचे। राजीव जैन ने अाराेपियाें पर तुरंत एक्शन लेने के लिए पुलिस काे कहा। बुधवार काे कर्मचारी एसाेसिएशन पदाधिकारी भी निगम कार्यालय में अधिकारियाें से मिले पीड़ित कर्मचारी काे अार्थिक सहयाेग की मांग की।

उपचाराधीन घायल पंप अापरेटर सूरज।

कार व बाइक पर सवार होकर आए थे 10-12 युवक, वारदात के बाद फरार

अापरेटर सूरज

पानीपत | गुरुवार 12 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...