पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Dtp Squad Started Construction Of Illegal Colonies Did Not Stop

नहीं थमा अवैध काॅलोनियों का निर्माण डीटीपी दस्ते ने चलाई अर्थमूविंग मशीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों से शहर के चारों ओर पनप रही अवैध काॅलोनियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी काॅलोनियों में अवैध निर्माण नहीं थम रहे हैं।

गुरुवार को जिला नगर योजनाकार अमले ने स्थानीय अर्बन एरिया की राजस्व सम्पदा पट्टी कायस्थ सेठ में कैथल-कुरुक्षेत्र ढांड रोड पर लगभग 4 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही अवैध काॅलोनियों में बनी डब्ल्यूबीएम रोड, मिट्टी की सड़कें, डीपीसी, व एक प्लॉट की चार दीवारी काे अर्थमूविंग मशीन चलाई। इस कार्रवाई से काॅलोनाइजरों में हड़कंप बना है।

नोटिस देने के बाद भी नहीं रोका निर्माण| जिला नगर योजनाकार अनिल नरवाल ने बताया कि कैथल-कुरुक्षेत्र ढांड मार्ग पर 4 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों में बनी डब्ल्यूबीएम रोड, कच्ची सड़कें, 22 डीपीसी व एक प्लाट पर कुछ लोगों द्वारा विभागीय अनुमति के बिना अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही थी। इन सभी को कार्यालय द्वारा नोटिस भी जारी किए गए थे, परंतु काॅलाेनाइजर अवैध रूप से काॅलोनी काट रहे थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बतौर तहसीलदार सुदेश मेहरा की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई अमल में लाई गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रबंधक, सिविल लाइन पुलिस बल
तैनात रहा।

जिला नगर योजनाकार अनिल नरवाल ने आम जन से आह्वान किया कि वह सस्ते प्लाट के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए और न ही अवैध कॉलोनियों में प्लाट खरीदें। मकान खरीदने से पहले जिला योजनाकार कार्यालय से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। सभी प्रॉपर्टी डीलर का भी आह्वान किया गया है कि वे सरकार द्वारा चलाई गई हाउसिंग स्कीम, दीनदयाल हाउसिंग स्कीम, अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम, जिसमें 5 एकड़ भूमि पर लाइसेंस प्रदान किया जाता है। कॉलोनी काटने की जरूरी अनुमति प्राप्त करें, ताकि शहर वासियों को सस्ता मकान उपलब्ध हो सके।

खबरें और भी हैं...