- Hindi News
- National
- Babain News Haryana News Due To Corona Virus People Are Avoiding Chinese Goods
कोरोना वायरस के चलते लोग चाइनीज सामान से कर रहे किनारा
बाबैन | चीन से फैला काेरोना वायरस अब धीरे-धीरे भारत में भी अपने पैर पसारने लगा है जिसके कारण लोगों को इसका भय सताने लगा है। आलम यह है कि घर हो या दफ्तर हर जगह काेरोना वायरस की चर्चा हो रही है। काेरोना वायरस से बचने के लिए आमजन भी पूरी हिदायत बरत रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार भारतीय बाजारों पर चाइनीज सामान का कब्जा होने के कारण अधिकतर सामान त्योहारों के समय चाइना से ही आता है। कोरोना वायरस चीन में फैलने से चीन का बाजार ठप पड़ा है और जो सामान आ रहा है वह काफी महंगा हो गया है जिस कारण दुकानदार कम मात्रा में ही होली का सामान जैसे पिचकारी व गुलाल इत्यादि लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि आमजन भी चाइनीस सामान से मुंह मोड़ रहा है और होली के पर्व पर चाइना से बने गुलाल, पिचकारी व अन्य सामान की खरीदारी नहीं कर रहा।