पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Due To Poultry Farm People Troubled By Flies Gave Picket Solution Could Not Be Found

पॉल्ट्री फार्म के कारण मक्खियों से परेशान लोगों ने दिया था धरना, नहीं हो पाया समाधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहारू| भिवानी मार्ग स्थित मुर्गा फार्म के सामने पांच मार्च को अनेक किसान, महिलाओं और लोगों ने मक्खियों से परेशान होकर धरना दिया था। धरने पर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल मौके पर पहुंचे थे ओर उन्होंने किसानों को एक सप्ताह में मक्खियों से समाधान का आश्वासन दिया था। उन्होंने समाधान के लिए मौके पर ही एसडीएम को दिशा निर्देश दिए थे। परन्तु एक सप्ताह बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो करीबन तीन दर्जन महिलाएं ओर किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे ओर प्रशासन ने पूछा कि उस मामले में क्या समाधान किया है। एसडीएम ने महिलाओं को कहा कि मक्खियों के मामले में रिपोर्ट मंगवाई गई है, तो महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समाधान नहीं किया गया तो आमजन को साथ लेकर रोड जाम करेंगी।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के खंड प्रधान धर्मपाल बारवास की अगुवाई में किसानों ने मक्खियों से परेशान लोगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू के जिला प्रधान मेवासिंह आर्य आदि ने बताया कि आए दिए इस समस्या को लेकर परेशान लोग प्रशासन के समक्ष गुहार लगाते हैं परन्तु प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। परेशान होकर लोगों ने धरने का अल्टीमेटम दिया है। परेशान महिलाओं ने बताया कि उनका जीवन नरक बन चुका है। किसानों ओर महिलाओं ने कहा कि यदि दो दिन में मक्खियों का स्थाई समाधान नहीं कराया गया तो मजबूर होकर वे रोड जाम करेंगे। यहां आजादसिंह, शमसेरसिंह, सुभाष सैनी, रामसिंह बिसलवास, धनपत, महेन्द्र, मनोज कुमार, योगेश, फूलसिंह, कृष्ण कुमार, रणबीर, छन्नों, भतेरी, सरबती, सुमन, सोनू व मुकेश सहित अनेक किसान व महिलाएं मौजूद थी।
खबरें और भी हैं...