पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Due To The Passing Of Rain And Heavy Vehicles Two To Eight Feet Wide Pits On The Roads Of The District There Is A Possibility Of Accidents

बरसात और भारी वाहनों के गुजरने से जिले की सड़कों पर बने दो से आठ फुट तक लंबे-चौड़े गड्‌ढे, दुर्घटनाओं की रहती है आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरसात के बाद भारी वाहनों के गुजरने से जिले में अनेक सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से चालकों का वाहनों को चलना मुश्किल हो रहा हैं। लगभग एक दर्जन सड़क मार्ग खस्ता हालत में हैं और सरकार ने अभी तक इन मार्गों की मरम्मत के लिए भी मंजूरी नहीं दी है।

शहर में भी अनेक क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग है, जिनका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा हैं और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रूक रुक कर बरसात के कारण मार्गों पर पानी जमा होने व वाहनों के गुजरने से जिले भर में अनेक स्थानों पर सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए है। सात महीनों से बीएंडआर व नगरपरिषद ने क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत व निर्माण का कार्य नहीं किया गया है। इसके कारण मार्गों पर गड्ढे बने गए। पिछले दिनों आई बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढे में पानी जमा होने व वाहनों के गुजरने से एक फुट का गड्ढा अब दो से तीन फुट व तीन फुट का गड्ढा छह से सात फुट तक लंबा व चौड़ा हो गया है। शहर में दो सड़क मार्ग ऐसे जिनका निर्माण पिछले तीन साल से नहीं किया गया है। इससे यह मार्ग पूरी तरह से खत्म हो चुके है।

ये मार्ग हैं क्षतिग्रस्त


1. तोशाम रोड वैश्य कालेज से टीआईटी स्कूल व बापोड़ा मोड़ तक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग का निर्माण लगभग तीन साल से नहीं किया गया है। बीएंडआर विभाग की इस मार्ग को टीआईटी स्कूल से बापोड़ा मोड़ तक फोर लेन मार्ग में तब्दील करने की योजना है लेकिन इस मार्ग के साथ पेड़ खड़े हुए है और विभाग को वन विभाग से पेड़ों की कटाई की इजाजत नहीं मिल पाई है। इसके कारण इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। बीएंडआर विभाग भी इजाजत के लिए कोई खास प्रयास नहीं कर रहा है। बरसात के बाद मार्ग पर बने गड्ढों की लंबाई व चौड़ाई दो से तीन गुणा आकार तक बढ़ गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।

2. लोहारू रोड स्थित देवीलाल चौक से गांव हालुवास स्थित निर्माणाधीन फोरलेन बाइपास रोड तक का लगभग पांच किलो मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर एक से आठ फुट लंबे व चौड़े आकार के 100 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व गुजरात को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन 30 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं। यहां से 20 हजार भारी वाहन होते हैं। बरसात के कारण इस मार्ग पर गड्ढे बने हुए हैं लेकिन बीएंडआर विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया।

3. बापोड़ा बाइपास से तोशाम तक का मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर भिवानी से तोशाम तक एक हजार से ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं।

सेक्टर रोड का निर्माण शुरू करवा दिया है

सेक्टर रोड का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। शेष मार्गों पर अभी तक जिन ठेकेदारों ने कार्य शुरू नहीं किया गया उन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं किया तो उनकी प्रतिभूति राशि जब्त कर ली जाएगी।\\\'\\\' - रणसिंह यादव, चेयरमैन, नप

बेमौसमी बरसात के कारण हो रही है देरी

विभाग क्षतिग्रस्त मार्गों का एस्टिमेट तैयार कर रहा है। बेमौसमी बरसात के कारण रोड निर्माण में देरी हो रही है। जल्द ही मार्गों का निर्माण करवाया जाएगा। टीआईटी स्कूल से बापोड़ा बाइपास तक फोरलेन मार्ग का निर्माण वन विभाग से पेड़ों की कटाई की अप्रूवल िलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।\\\'\\\' - कृष्ण, कार्यकारी अभियंता, बीएंडआर विभाग

इसलिए नहीं बनीं सड़कें

पिछले साल बरसात के बाद इन मार्गों का निर्माण होना था। बीएंडआर विभाग व नगरपरिषद मार्गों का निर्माण कार्य शुरू किया लेकिन एनजीटी के निर्माण कार्याें पर प्रतिबंध के कारण कार्य बंद हो गया। फिर सर्दी में तापमान में गिरावट आने से तारकोल रोड़ी से बनने वाले रोड निर्माण के कार्य बंद कर दिए गए। तापमान बढ़ा तो एनएचआई ने लोगों के विरोध के कारण लोहारू रोड ओवर ब्रिज से बस स्टैंड के अधूरे रोड का निर्माण कार्य किया गया।

इन सड़कों की हालत भी है खस्ता


{अनाज मंडी से काठ मंडी व काठ मंडी से जीतूवाला रेलवे फाटक तक का मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। काठ मंडी क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुकी है। इस मार्ग का निर्माण 3 साल पहले हुआ था।

{पुराना बस स्टैंड से कोर्ट तक जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग एक साल से क्षतिग्रस्त है। तीन महीने पहले अमरुत योजना के तहत इस रोड को उखाड़कर पाइप लाइन दबाई गई थी लेकिन मार्ग का निर्माण नहीं किया गया।

{शहर में घंटाघर चौक से दिनोद गेट तक का मार्ग पर क्षतिग्रस्त हालत में है। लगभग डेढ़ किलो मीटर लंबे इस मार्ग पर 50 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं।

ताेशाम बाईपास की अाेर जाने वाली खस्ताहाल सड़क। इन टूटी सड़कों पर चलने वाले लोगों को हादसों की आशंका रहती है।
खबरें और भी हैं...