पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के पास लगे गोबर के ढेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | जींद रोड स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखौली अड्डा के सामने खाली पड़ी जगह का हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल ने दौरा किया। यहां गंदगी की भरमार देख उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सरकार को तुंरत जनहित को लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतू सूचना दी। कहा कि यह शहर की ऐसी मुख्य जगह है, जहां से हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं, परंतु गंदगी के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे इस जगह पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाएं तथा साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था करें। बता दें कि यह क्षेत्र वार्ड 21 में पड़ता है, जिसके नजदीक मॉडल टाऊन, रजनी कालोनी, हाऊसिंग कालोनी, अनाज मंडी, राम नगर, अग्रवाल धर्मशाला आदि आते हैं। नजदीक गऊशाला होने के कारण इस खाली जगह पर गोबर के ढ़ेर लगे हुए हैं तथा लगभग 60 झुग्गी-झोपडिय़ां बनी हुई है। बता दें, करीब एक साल पहले भी रॉकी मित्तल ने राजकीय कन्या स्कूल के पास गोबर व गंदगी के ढेरों को उठवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों कोई कार्रवाई नहीं की गई।
खबरें और भी हैं...