पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारी शक्ति का रूप है दुर्गा : दीपमाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | श्रीराम मंदिर सेक्टर-7 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल की शान रही कल्पना चावला पर बहुत नाज है, जिन्होंने करनाल का विश्व स्तर पर नाम किया। महिलाओं को उनके मान सम्मान की स्थिति पर पहुंचाया। हम सबको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। साध्वी दीपमाला ने महिला दिवस के अवसर पर कहा कि नारी शक्ति का रूप दुर्गा है, नारी लक्ष्मी है नारी असहाय नहीं है। आज नारी अबला नहीं है, आज नारी विश्व के हर कोने में अपना आत्मबल आत्मविश्वास से जी रही है। इससे पहले भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाया गया। मुख्य यजमान के रूप में डाॅ. वीके सिंगला परिवार सहित पहुंचे। अंजलि और संध्या वर्मा ने मिलकर तालियां बजाओ खुशियां मनाओ आज मेरे भोले ने आना भजन गया। विश्व शांति एवं कल्याण के लिए हवन किया। इस अवसर पर मंदिर सभा के चेयरमैन डाॅ. केएल डांग, तरसेम गुप्ता, अशोक मदान, अशोक सरदाना, अनीता सरदाना, जगदीश अरोड़ा, महेंद्र छाबड़ा, रोहित मलिक, सोम पोपली, मुरारी बत्रा, अनिल छाबड़ा, सुभाष बत्रा, चंद्र बत्रा व चरणजीत अरोड़ा मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...