पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Dushyant Asked The Officials Why The Water Has Not Stopped Till The Rain Has Stopped For 24 Hours

दुष्यंत ने अधिकारियों से पूछा- 24 घंटे बरसात रुके हो चुके अब तक क्यों नहीं निकला पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा- ब्लाॅक का लालच छोड़ तारकोल की बनाएं सड़कें

तीन दिन लगातार हुई बरसात के बाद बिगड़ी शहर की व्यवस्था पर रविवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी चिंतित नजर आए। लघु सचिवालय के काॅन्फ्रेंस हाॅल में बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि बरसात रुके 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पानी नहीं निकला। सड़कों पर गड्ढे हैं और हालात काफी खराब हैं। वह शुक्रवार को अर्बन एस्टेट में थे। वहां एक-एक फीट पानी जमा था, जो अब तक नहीं निकला है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से कहा कि ब्लाॅक की सड़कें बनाने का लालच छोड़ दें और तारकोल की सड़क बनाएं। नगर परिषद के पास बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन में पैचवर्क का प्रपोजल तैयार करके जमा करवाने को कहा।

डिप्टी सीएम ने सीवरेज व्यवस्था पर भी चिंता जताई और पूछा कि नगर परिषद के पास कितनी सफाई मशीन है। इस पर नप ईओ ने जवाब दिया कि सीवरेज जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन है। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने बताया कि उनके पास केवल दो ही मशीन है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग को बड़े प्रोजेक्ट दिए जा रहे हैं। प्रदेश के दस हजार आबादी वाले गांवों में सीवरेज की व्यवस्था करवाई जाएगी। इस कार्य के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। बैठक में डिप्टी सीएम ने हर विभाग से खाली पदाें की भी जानकारी ली। बैठक के बाद जिले के सरपंच भी डिप्टी सीएम से मिले अाैर ई-टेंडर प्रक्रिया लागू न करने की मांग की। बैठक में डिप्टी सीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों से उचाना सिविल अस्पताल में कनेक्शन के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि इसमें एक माह लगेगा। फिलहाल तार नहीं है और सीजन भी है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 15 दिन में कनेक्शन हर हालत मेें लगना चाहिए अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उचाना बस अड्डे को भी अगले 15 दिन में शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि बस हर हाल में बस अड्डे के अंदर जाए।

गांवों के स्कूल होंगे इंग्लिश मीडियम


डिप्टी सीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के बड़े गांवों की सूची तैयार करें ताकि इन गांवों के स्कूलों में पहली कक्षा से ही इंग्लिश मीडियम शुरू करवाया जा सके। साथ ही उन्होंने प्ले स्कूल खोलने के लिए भी गांवों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सूचियों में घोषित महाग्रामों व चार हजार से अधिक मतदाताओं वाले गांवों को अवश्य शामिल करें। उन्होंने कहा कि उचाना हलके के कई गांवों में पीने के पानी की काफी समस्या है, इसलिए इन गांवों में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार करें।

रेलवे बाईपास की ली जानकारी


डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से रेलवे बाईपास की जानकारी मांगी। इस पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक के बाद कोई मिनट्स नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि सभी रेलवे लाइन क्राॅसिंग पर आरओबी, आरयूबी बन रहे हैं। इस पर उसकी जरूरत नहीं रहेगी। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हर हाल में बाईपास बनेगा। भविष्य में जींद में ट्रैफिक बढ़ेगा, इसलिए इसकी ज्यादा जरूरत है। जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर पीडब्ल्यूडी अपनी सड़क बना सकेगा। बैठक में गड्ढों को भरने के लिए ठेकेदार द्वारा लगाई गई मशीनों के बारे भी डिप्टी सीएम ने जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि केवल एक मशीन लगी है। इस पर उन्होंने 4 मशीनें लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उसे जुर्माना लगाया जाए।


ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन दे पंचायत

उन्होंने बताया कि जींद में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया जाना है। पहले यह जुलाना रोड पर स्थापित होना था लेकिन जमीन नहीं मिली। इसलिए कोई भी पंचायत 100 एकड़ जमीन दे बाकी 50 एकड़ सरकार अधिग्रहण कर लेगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व वन विभाग को निर्देश कि ब्लैक स्पॉट पर खड़े पेड़ों को हटवाया जाए ताकि हादसे न हो। उपमुख्यमंत्री ने भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को जींद शहर में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने व सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य तुरंत शुरू करवाना सुनिश्चित करें। उपमुख्यमंत्री ने उचाना में सदर व सिटी थाना अलग-अलग स्थापित करवाने पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

दुष्यंत चौटाला ने 15 दिन में सभी सड़कों के पैचवर्क करने के दिए निर्देश, हर विभाग से मांगी खाली पदों की जानकारी

शहर के हालात पर डिप्टी सीएम ने जताई चिता

15-20 दिन में लगेगा मेडिकल कॉलेज का टेंडर : उन्होंने जींद मेडिकल कॉलेज के संबंध में कहा कि इस विकास परियोजना पर भी जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। डीएनआईटी तैयार हो चुकी है। 15-20 दिनों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर टेंडर भी हो जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर व मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी।

दिए जा रहे हैं। प्रदेश के दस हजार आबादी वाले गांवों में सीवरेज की व्यवस्था करवाई जाएगी। इस कार्य के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। बैठक में डिप्टी सीएम ने हर विभाग से खाली पदाें की भी जानकारी ली। बैठक के बाद जिले के सरपंच भी डिप्टी सीएम से मिले अाैर ई-टेंडर प्रक्रिया लागू न करने की मांग की। बैठक में डिप्टी सीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों से उचाना सिविल अस्पताल में कनेक्शन के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि इसमें एक माह लगेगा। फिलहाल तार नहीं है और सीजन भी है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 15 दिन में कनेक्शन हर हालत मेें लगना चाहिए अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उचाना बस अड्डे को भी अगले 15 दिन में शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि बस हर हाल में बस अड्डे के अंदर जाए।

गड्ढे भरने के लिए ठेकेदार को अतिरिक्त मशीनें लगाने के दिए निर्देश, नहीं तो लगेगा जुर्माना

जींद. अधिकारियों की बैठक लेते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
खबरें और भी हैं...