पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Earning From Ceremonies Neither Paying Taxes Nor Meeting Safety Standards

समारोह से कर रहे कमाई, न टैक्स देते और न पूरा करते सुरक्षा मानक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार के पास भेजी शिकायत पर लिया गया संज्ञान


हाल ही में सरकार के पास एक शिकायत भेजी गई, जिसमें कहा गया कि लाेगों से लाखों कमाने के बावजूद अधिकांश बैंक्वेट हाल व निजी हॉस्टल में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी हो रही है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। जिस पर शहरी निकाय विभाग ने छह मार्च को ही नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका में निर्देश जारी कर व्यवस्था जांचने निर्देश दिए।

नगर निगम में शुरू हुआ सर्वे


स्थानीय स्तर पर नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है, जिसमें दो व्यवस्था चैक की जा रही है पहली पुराने बैंक्वेट अथवा मैरिज हाल कितने हैं, तथा ऐसे कितने नए हैं जिन्होंने इस दिशा में आवेदन अब तक नहीं किया है। शुरुआती सर्वे में 25 बैंक्वेट हाल सामने आ चुके हैं। अब सोमवार से निगम की अन्य ब्रांच से भी फायर एनओसी की रिपोर्ट भी ली जाएगी।

सुरक्षा मापदंडाें पर नहीं मिले तो किए जाएंगे सील : व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सर्वे में अगर संस्थान मानक अनुसार सही नहीं मिले और कोई भी प्रतिष्ठान सुरक्षा मानदंडों और अन्य नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों को किया जाएगा।

शहरी निकाय विभाग के निर्देश पर निगम की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है, जो संस्थान तय मानक अनुसार नहीं मिलेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-देवेन्द्र खासा, भवन निरीक्षक, नगर निगम, सोनीपत।

सोनीपत | सामूहिक आयोजन के रूप में स्थान उपलब्ध करवाने के बदले हजारों रुपए वसूलने के बावजूद अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाने वाले मैरिज हॉल से लेकर बड़े बैंक्वेट हाल व निजी हॉस्टल को अब नगर निगम की ओर से सील किया जाएगा। अवैध तरीके से चलाई जा रही कॉमर्शियल गतिविधियों पर भी रिपोर्ट बनेगी। नगर निगम पूर्व में दे चुका है नोटिस। निगम को इस बाबत शहरी निकाय विभाग की ओर से निर्देश दिए हैं, जिन्हें हर हाल में निर्देश की पालना करने के साथ ही उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सप्ताह में सौंपने को कहा गया है।
खबरें और भी हैं...