- Hindi News
- National
- Charkhi Dadri News Haryana News Education Board Failed To Check Paper Leak Incidents
पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने में शिक्षा बोर्ड नाकाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कराई जा रही 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में आए दिन हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने में शिक्षा बोर्ड नाकाम रहा है। अब बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह का यह कहना है कि बाड खेत को खा रही है, उचित नहीं है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ चेयरमैन के ब्यान की कड़े शब्दों में निंदा करता है तथा मांग करता है कि बोर्ड प्रशासन अपनी नाकामी को छिपाने एवं अपनी झेंप मिटाने के लिए अध्यापकों को दोषी ठहराने की बजाए अपनी व्यवस्था एवं अधिकारियों की कार्यप्रणाली को ठीक करें। संघ के जिला प्रधान रमेश जाखड़ ने कहा कि यदि अध्यापक ही नकल कराता है तो एचटेट परीक्षा, स्कूल स्तर की अन्य कक्षाओं की परीक्षा कैसे शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न होती है। इन परीक्षाओं का संचालन भी तो वहीं अध्यापक करते हैं। परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया में लगे अमले में अध्यापक तो एक हिस्सा है जो कि कम पारिश्रमिक पाकर भी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करता है।
यदि अध्यापक ही नकल करा रहा है तो एक बार बोर्ड प्रशासन अध्यापक पर पूर्ण विश्वास करके परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और शिक्षण कार्य छोड़ कर देखे। पता लग जाएगा कि नकल कौन कराता है तथा इसके पीछे कौन लोग है? तथा कौन-कौन से कारण इसके लिए जिम्मेवार है? इन प्रश्नों पर व्यापक विचार दृष्टि और खुले मन से अप्रैल में अध्यापकों से
सलाह मशविरा किया जाए। उसके मान-सम्मान को कैसे बरकरार रखा जाए या बढ़ाया जाए। इस पर
गहराई से विचार विमर्श होना चाहिए।