पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News Education Minister Inaugurated Two Anganwadi Centers

दो आंगनबाड़ी केंद्रों का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छछरौली | ताहरपुर कला गांव में नवनिर्मित दो आंगनबाड़ी भवनों का उद्घाटन शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने रिबन काटकर किया। दोनों ही आंगनबाड़ी भवनों पर शैक्षणिक संदेश जेसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल है तो कल है, भ्रूण हत्या पाप है आदि की चित्रकारी का खर्चा सामाजिक संस्था सीएआरडी द्वारा वहन किया गया है। खंड अधिकारी सीमा प्रसाद ने मौके पर मौजूद सभी आंगनबाड़ी वर्कर और संस्था के सदस्य व अन्य अधिकारियों को पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूक करने की शपथ दिलाई। मौके पर जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाल सैनी, सीडीपीओ सीमा प्रसाद, डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य इंदु कपूर, आंगनबाड़ी वर्कर और सीएआरडी संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...