कथूरा के बुजुर्ग बलवान ने जीती 400 मीटर दौड
सोनीपत | गांव जुआं स्थित स्टेडियम में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता करवाई गई। दूर-दूर गांव से पहुंचे प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। महिलाओं की मटका दौड़ व पुरुषों की दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई। 85 वर्षीय गोपी ने 200 मीटर की दौड़ लगाकर सबको हैरान किया। मटका दौड़ में कटवाल गांव की कविता ने प्रथम स्थान, जुआं गांव की रिनम ने द्वितीय व बंटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गो के लिए 400 मीटर की दौड़ में गांव कथूरा के बलवान ने प्रथम स्थान, गांव जुआ निवासी पालेराम ने दूसरा व आजाद निवासी नैनाततारपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।