- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Elderly Passenger Dies Due To Heart Attack In Express Train Going From Delhi To Bikaner
दिल्ली से बीकानेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में हार्ट अटैक से बुजुर्ग यात्री की मौत
जाखल| दिल्ली से बीकानेर जा रही एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई।व्यक्ति की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। घटना को लेकर ट्रेन जाखल रेलवे स्टेशन पर 18 मिनट तक रुकी रही। रेलवे पुलिस ने घटना में कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
दिल्ली से बीकानेर जाने वाली बीकानेर एसी स्पेशल एक्सप्रेस 12455 जाखल रेलवे स्टेशन पर रात 2 बजे पहुंची। ट्रेन के कोच नंबर 2 की 25 नंबर सीट पर सवार गिदडबाहा निवासी भूषण कुमार आयु लगभग 60 को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। व्यक्ति को दर्द होने की शिकायत जाखल रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी गई। ट्रेन के यहां पर पहुंचते ही रेलवे पुलिस ने यात्री को संभाला तो उसे बेहोशी की हालत में पाया। पुलिस ने जाखल के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।