पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News Elderly Person Killed In Road Accident In Tohana

टोहाना में सड़क हादसे में गई बुजुर्ग की जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलसुबह करीब साढ़े 4 बजे एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुप्ता कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय ओम प्रकाश सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश चंडीगढ़ रोड स्थित रेलवे पुल के पास चाय की दुकान करता था। रोजाना की तरह वह पैदल ही अपनी दुकान पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास चंडीगढ़ रोड की ओर से आ रही बिना नंबर की एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है तथा शव का पोस्टमॉर्टम कर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...