पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratiya News Haryana News Electric Pole Broken By Car Collision Driver Saved

गाड़ी की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, चालक बचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव जमालपुर शेखां में रतिया-टोहाना मार्ग पर बुधवार दोपहर काे एक टाटा एस गाड़ी बिजली खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली का खंभा टूट गया।

चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पोल टूटने से आसपास के इलाके व गांव में बिजली बंद हो गई। अकांवाली से टोहाना की तरफ जा रही टाटा एस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के खंभे में जा टकराई। खंबे व तार टूटने से गांव की बिजली चली गई। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर पोल व लाइन को दुरुस्त कर बिजली सप्लाई शुरू कराई।

इस बारे में बिजली निगम के जेई भूप सिंह ने बताया कि टाटा एस गाड़ी के चालक से पोल को नुकसान पहुंचाने का हर्जाना लिया जाएगा। यदि वह हर्जाना नहीं देता है तो उस पर मामला दर्ज करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...