पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Electric Poles Are Not Installed In The Market As Required

बाजार में आवश्यकतानुसार नहीं लगे हैं बिजली के खंभे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहाना | शहर के मेन बाजार की कई गलियों में बिजली की तारें कम ऊंचाई पर लगी हुई हैं। तारों की ऊंचाई कम होने से लोगों को असुविधाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि तारों की कम ऊंचाई होने के कारण उन्हें आसानी से छुआ जा सकता है। इससे हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। निगम अधिकारियों से तारों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मेन बाजार निवासी राकेश, प्रदीप, सुमित, कृष्ण, कमल का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बिजली के खंभे आवश्यकतानुसार नहीं लगे हैं। खंभों की कमी के कारण तारों की ऊंचाई कम है। बाजार अधिक भीड़ वाला क्षेत्र है। यहां से हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। तारों की कम ऊंचाई के कारण उन्हें आसानी से छुआ जा सकता है। लोगों का कहना है कि कई गलियां तो ऐसी हैं जिनमें बिजली की तारें लोगों के सिर पर भी लग सकती है। वहां से लोगों को सावधानी से निकलता पड़ता है।
खबरें और भी हैं...