पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Electricity Supply In Amex Stalled For 30 Hours Due To Non Payment Of Bills Women Performed

बिल न भरने पर अोमेक्स में बिजली सप्लाई 30 घंटे ठप, महिलाअाें ने किया प्रर्दशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अोमेक्स सिटी झज्जर रोड पर कंपनी द्वारा तीन माह तक का बिजली का बिल जमा नहीं कराने पर गुरुवार दोपहर से ही बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। शुक्रवार को भी दिन भर बिजली की सप्लाई नहीं होने से अोमेक्स सिटी में रह रहे करीब दो सौ परिवारों के 30 घंटे बिना बिजली के निकले हैं। अब शनिवार दोपहर बाद रुपया जमा करवाने की बात की जा रही है। यदि शनिवार को बिजली का करीब 50 लाख रुपया बकाया है को जमा नहीं करवाया गया तो शनिवार से फिर से बिजली की सप्लाई ठप हो जाएगी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई रुपया जमा नहीं हो पाया तो बिजली की सप्लाई काटनी पड़ी। गुरुवार तो किसी तरह से लोगों ने रात काटी, लेकिन शुक्रवार को भी रात को जाकर लाइट की सप्लाई शुरू की गई, लेकिन अब शनिवार को फिर से सप्लाई बंद करने की तैयारी है।

पानी की सप्लाई भी
नहीं हाे पाई


अोमेक्स सिटी में प्रदर्शन कर रही अनिता व सरोज के साथ-साथ मंजित ने बताया कि अोमेक्स सिटी में गुरुवार से बिजली की सप्लाई ठप है। इसी कारण दो दिनों से पानी की सप्लाई भी ठप पड़ी है। घर मंें कपड़ों की प्रेस तक भी नहीं हो पाई है। बिजली की सप्लाई बंद होने से घर के सभी जरूरी काम ठप हो गए हैं। जब पता चला कि कंपनी ने बिजली का बिल तक भी जमा नहीं करवाया है, जबकि घरों से बिजली का बिल ले लिया गया था। यह भी पता चला कि शुक्रवार को भी बिजली की सप्लाई ठप रहेगी तो महिलाअों ने मिलकर अोमेक्स कार्यालय पर पहुंचकर दिन भर प्रदर्शन किया, लेकिन कार्यालय के अधिकारी कार्यालय को बंद करके गायब हो चुके थे।

जिला प्रशासन काे अाेमेक्स संचालकाें की शिकायत

इस बार लगातार 30 घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप होने से लोगों में रोष है। इसके लिए जिला प्रसासन के सभी अधिकारियों को भी अाेमेक्स संचालकों की शिकायत की गई है। तब जाकर रात को बिजली की सप्लाई शुरू हो पाई। अब शनिवार को बिजली का बिल जमा करवाने की बात की जा रही है, लेकिन शनिवार को भी बिजली का बिल जमा नहीं हुअा तो बिजली निगम एक बार फिर से बिजली की सप्लाई काट देगा।

अाेमेक्स सिटी का तीन माह का बिजली बिल बकाया

अोमेक्स सिटी पर तीन माह का बिजली का बिल जो करीब पचास लाख रुपए होता है। वह अोमेक्स सिटी ने जमा नहीं करवाया है। इसी कारण बिजली की सप्लाई काटनी पड़ी है। जैसे ही बिजली का बिल जमा हो जाएगा तो बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
मुकेश कुमार, एसडीअो बिजली निगम बहादुरगढ़

खबरें और भी हैं...