पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Electricity Workers Protest To Suspend Two Workers

दो कर्मियों को निलंबित करने के विरोध मेंे बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो कर्मचारियों को निलंबित करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को जिले भर में विभिन्न सब डिवीजनों में गेट मीटिंग की। इसमें निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।

बिजली घर फतेहाबाद में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन सब यूनिट शहरी व अर्ध शहरी कर्मचारियों द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया इस गेट मीटिंग की अध्यक्षता श्री भादर सिंह सिटी प्रधान सब यूनिट फतेहाबाद ने की व संचालन देवेंद्र सिंह सचिव अर्ध शहरी सब यूनिट ने किया इस गेट मीटिंग को श्री कृष्ण बिश्नोई, यूनिट प्रधान फकीर चंद सैनी यूनिट सचिव जसवंत सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया। यूनिट प्रधान फकीर चंद सैनी ने कहा कि अधीक्षण अभियंता का रवैया कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है अधिकारी कर्मचारियों को किसी ना किसी बहाने प्रताड़ित करता रहता है अपने अड़ियल रवैए के चलते अधीक्षण अभियंता ने टोहाना में अजीत सिंह एलडीसी और संदीप लाइनमैन को बिना किसी कारण बिना जांच किए निलंबित कर दिया है। जब तक इनका निलंबन रद्द नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं भट्टूकलां में एचएसईबी वर्कर यूनियन की सर्कल कार्यकारिणी के आह्वान पर सब युनिट पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सब युनिट प्रधान रामनिवास ने की। संचालन सचिव विक्रम ने किया। सर्कल सचिव दलीप लोढ़ा ने कहा यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 11 मार्च से सर्कल स्तर पर आन्दोलन शुरू किया जाएगा।

रतिया में एचएसईबी वर्कर यूनियन की सर्कल इकाई कार्यकारिणी के आहवान पर बुढ़लाडा रोड स्थित बिजलीघर में सब यूनिट रतिया द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान खुर्शीद ने की। संचालन सब यूनिट सचिव दीवान सिंह ने किया जबकि मुख्य रुप से यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल ने शिरकत की।

खबरें और भी हैं...