पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News Embryo Found In Drain Of Kalwarawas Village Case Filed Against Unknown Woman

कालड़ावास गांव की नाली में मिला भ्रूण, अज्ञात महिला पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बावल उपमंडल के गांव कालड़ावास गांव की एक नाली में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को अस्पताल पहुंचाया और सरपंच की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरपंच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्हें गांव निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि नत्थूराम के मकान के पास बनी नाली में एक भ्रूण पड़ा हुआ है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद बावल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि लगभग चार माह का भ्रूण है और इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...