- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Emergency Ward Of Civil Hospital Was Made Vacant As Separate Ward
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को खाली करा बनाया अलग वार्ड
लोगों में कोरोना को लेकर डर का माहौल है। वहीं खांसी-बुखार के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट है। कोरोना को लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लज्जा राम सप्ताहभर में तीन से चार बार स्टाफ सदस्यों व चिकित्सकों की मीटिंग ले चुके हैं। मरीजों के साथ साथ कैसे स्टाफ भी सुरक्षित रहे, इसे लेकर स्टाफ सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में अलग से कोरोना के लिए स्टाफ व चिकित्सकों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर अस्पताल प्रशासन रणनीति बना रहा है।
गुरुवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी को खाली करके कोरोना वार्ड बनाया गया। इसे लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लज्जा राम चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों से विमर्श कर चुके हैं। डॉ. लज्जा राम ने कहा कि अभी तक जिले में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णरूप से सचेत है। अस्पताल में अलग से कोरोना वार्ड बनाया जा रहा है जहां अलग से स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा। गुरुवार को कोरोना को लेकर जिला अस्पताल में मीटिंग हुई मीटिंग में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुदेश सहोता, ब्लड बैंक इंचार्ज विनोद तंवर, डॉ. सुरेंद्र राणा, डॉ. नीलम व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र | मीटिंग में जानकारी देते डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुदेश सहोता।