- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Emergency Ward Shifted To New Building Of District Hospital
जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ इमरजेंसी वार्ड
जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में गुरुवार को इमरजेंसी वार्ड शिफ्ट हुआ। पूरा दिन सामान शिफ्टिंग का कार्य चला। आज से नई बिल्डिंग की इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन बिल्डिंग में ब्लड बैंक को शिफ्ट करेगा। बता दें कि मार्च माह के अंत तक पूरे अस्पताल को नई बिल्डिंग मेें शिफ्ट कर दिया जाएगा। इमरजेंसी वार्ड को नई बिल्डिंग में शिफ्ट तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई को शुरू नहीं किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लज्जा ने कहा कि सप्ताहभर में अस्पताल के सभी वार्डो को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। मरीजों को नई बिल्डिंग में सभी मुलभूत सुविधाएं मिलेगी। मार्च माह में नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी हो जाएगा।