कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है : मलकीत सिंह
इंद्री. अपनी मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकार के खिलाफ रोष जताते स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर लगे कर्मचारी।
इंद्री | स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारियों की गेट मीटिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्री में बुधराम की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन विकास ने किया।
जिला प्रधान मलकीत सिंह व बुधराम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अंदर ठेका कर्मचारी काफी संख्या में लगे हुए हैं। हर साल इनका ठेका खत्म होने के बाद काफी कर्मचारियों को बदल दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों का शोषण होता है और उनका रोजगार भी चला जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने सिक्योरिटी गार्ड हटाकर होमगार्ड लगाने का फैसला लिया है, जिससे लगभग तीन हजार कर्मचारियों के घर का चूल्हा बंद होने के कगार पर है। इस मौके पर कर्म सिंह, दीपक शर्मा, मनोज, सुखविंद्र, सोनू, चरणजीत मौजूद रहे।