पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhigava News Haryana News Employees Demand Strike And Take Action Against The Accused

कर्मचारियों ने धरना दे आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को ढिगावा बिजली निगम के कर्मचारियों ने धरना देकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के बाद शुक्रवार को मामले में नया मोड़ आ गया।

गौरतलब है कि 18 फरवरी को बिजली निगम के कर्मचारी कृष्ण व मुकेश का खरखड़ी गांव में बिजली लाइन पर काम करते हुए कुछ ग्रामीणों का झगड़ा हो गया था। उसकी शिकायत कर्मचारियों ने लोहारू पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। इसी बात को लेकर गुरुवार को साझा तालमेल कमेटी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को जब पुलिस गिरफ्तारी का समय आया तो कुछ लोग मामले में माफी की बात को लेकर शुक्रवार को ढिगावा पावर हाउस पहुंचे और कर्मचारियों से आपस में तू तड़ाक से बात करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि फैसला नहीं किया तो इसका नतीजा बूरा होगा।

ढिगावा बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश शर्मा ने बताया कि खरखड़ी गांव के कुछ लोग शुक्रवार को कार्यालय में पहुंचे उन्होंने कर्मचारियों के साथ हल्ला किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा कर्मचारियों के विरुद्ध महिला का झूठा नाम लेकर गलत एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जो सरासर गलत है।

ऐसे में बिजली निगम के कर्मचारी तो अपना काम कहीं कर ही नहीं सकते क्योंकि अगर किसी दुकानदार के वहां गए तो वह कहीं चोरी का नाम कहीं गांव में गए तो महिलाओं के नाम से एफआईआर अगर दर्ज होंगी तो बिजली निगम के कर्मचारी अपना काम कैसे कर पाएंगे। और उन्होंने कहा कि यहां पर पहुंचे लोग मंडी को इकट्ठा करने की धमकी देकर गए हैं।

खबरें और भी हैं...