पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narwana News Haryana News Employees Start Picketing For Not Withdrawing The Case

केस वापस न लेने पर कर्मचारियों का धरना शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ का बिजली बोर्ड में एक्सईएन नरवाना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसकी अध्यक्षता नरवाना यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लो ने की व मंच संचालन यूनिट सचिव कर्मवीर कापड़ों ने किया, जिसमें नरवाना, उचाना, गढ़ी, सब अर्बन नरवाना के सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

प्रधान राजबीर ढिल्लों ने बताया कि उपमंडल अधिकारी उचाना द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाए गए हैं। इस विषय पर पहले हुए समझौते में एक्सईएन नरवाना व एसडीओ उचाना ने आश्वासन दिया था कि केस जो रंजिशन दर्ज करवाए गए थे, उन्हें वापस ले लिया जाएगा, लेकिन अब अधिकारी अपने वादों से मुकर रहे हैं, इसलिए जब तक झूठे केस वापस नहीं लिए जाते, यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इसके कारण जो कार्य प्रभावित होंगे, उनकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अमित संधु, दिलबाग, सूबे सिंह, सुखबीर नैन, नरेंद्र शर्मा, नरेश, राजकुमार, सचिव अशोक बिसला, नरेंद्र सुरजेवाला, जयकिशन, महावीर, मोहन, राजेश, रवि नैन, पवन पहलवान, विक्रम श्योकंद, सुरेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...