पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Employees Were Not Submitting Compensation Form Called The Mla Of Julana And Then Deposited It

मुआवजे का फाॅर्म जमा नहीं कर रहे थे कर्मचारी, जुलाना के विधायक को बुलाया तब किए जमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि विभाग कार्यालय में 15 गांवों को छोड़कर बाकी गांवों में बरसात व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल के फाॅर्म जमा नहीं करने पर किसान बिफर गए और कृषि विभाग कार्यालय में रोष जताया। फाॅर्म जमा नहीं किए जाने पर जुलाना विधानसभा के किसानों ने विधायक को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर जुलाना के विधायक कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी फसल खराब हुई है, उन सभी गांवों के किसानों के फाॅर्म जमा किए जाएं और एक भी किसान नहीं छूटना चाहिए। विधायक के निर्देश मिलने पर अधिकारियों ने सभी किसानों के फाॅर्म जमा करने शुरू किए और किसानों ने राहत की सांस ली।

पिछले सप्ताह और बुधवार को हुई तेज बरसात, ओलावृष्टि के कारण जिले के कई गांवों में किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई थी। अधिकतर गांवों में फसल पूरी तरह से बिछ चुकी है। इसी को लेकर किसान कृषि विभाग के कार्यालय में अपने फार्म जमा करवा रहे हैं ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके, लेकिन गुरुवार को जैसे ही जुलाना खंड के किसान कार्यालय में फाॅर्म जमा करवाने पहुंचे तो उनके फार्म लेने से मना कर दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि केवल लिस्ट में जो 15 गांवों के नाम लिखे गए हैं, उनके फाॅर्म ही जमा किए जा रहे हैं। इस पर किसानो ंने अपना विरोध भी जताया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इस दौरान कुछ किसानों ने जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा को फाॅर्म जमा न किए जाने की सूचना दी। कुछ देर बाद विधायक खुद कृषि विभाग के कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों को बुलाकर फाॅर्म जमा न करने का कारण पूछा, लेकिन अधिकारी जवाब नहीं दे सके। इस पर विधायक अमरजीत ढांडा ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी के फाॅर्म जमा किए जाए और कोई भी किसान नहीं छूटना चाहिए। दालमवाला, बोहतवाला, निडाना, निडानी, ललितखेड़ा, चाबरी, खरकरामजी, भैरोखेड़ा, आसन, सिवाहा, सिंधवीखेड़ा, बराह खुर्द, बराह कलां, तलोड़ा, खेड़ी तलोड़ा।

ये बोले किसान

ईगराह गांव निवासी जसबीर, कुलबीर, मा. धर्मबीर, विक्रांत, करतार, विशाल, राजकुमार, बख्ताखेड़ा निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह सुबह से कार्यालय में आए हुए हैं और फाॅर्म भी भरे हुए हैं, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी फार्म जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी 90 प्रतिशत फसल में पानी है और खराब हो चुकी है, लेकिन जब फार्म जमा करवाने आए तो नहीं लिए जा रहे हैं जबकि बरसात व अन्य आपदा से फसल खराब होने के 72 घंटे में फार्म जमा करवाना होता है, लेकिन यहां फार्म नहीं किए जा रहे हैं।

जमा किए जा रहे फाॅर्म

पहले 15 गांवों के किसानों के फाॅर्म जमा किए जा रहे थे, लेकिन बुधवार को हुई बरसात के बाद 72 घंटे में जहां-जहां फसल खराब हुई है, उनके फाॅर्म जमा करने शुरू कर दिए हैं। यह फाॅर्म 14 मार्च शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे।
-सुनील कुमार, तकनीकी सहायक, कृषि विभाग, जींद

जींद. कृषि विभाग के कार्यालय में फाॅर्म न लेने की जानकारी देते किसान।

जींद. कृषि विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों से बात करते जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा। फोटो | भास्कर
खबरें और भी हैं...