पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Employment Department Will Recover From Those Who Take The Wrong Allowance Rs 281430 Recovered From 36 Youth

गलत तरीके से भत्ता लेने वालों से रिकवरी करेगा रोजगार विभाग, 36 युवाओं से वसूले 281430 रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गलत तरीके से बेरोजगार भत्ता लेने वाले युवाओं से रोजगार विभाग ने अब तक 36 युवाओं से 2 लाख 81 हजार 430 रुपए की रिकवरी कर चुका है। अब अगर किसी भी युवा ने गलत तरीके से भत्ता लेने की कोशिश की तो विभाग अब रिकवरी करेगा। ऐसे में जिलेभर में 11 हजार 923 युवा भत्ता ले रहे हैं। विभाग की ओर से 3 लाख के करीबन 36 युवाओं से रिकवरी की है और भत्ता लेने वाले सभी युवाओं की जांच की जा रही है।

रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं को सक्षम योजना व बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। यह भत्ता उन युवाओं को दिया जाता है जो पढ़ाई कर रोजगार की तालाश में हो और जब तक कोई रोजगार नहीं मिल जाता, तब तक रोजगार विभाग बेरोजगारों को भत्ता देता है, लेकिन कुछ लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण विभाग से भत्ता भी ले रहे हैं और साथ ही पढ़ाई भी कर रहे हैं, जो गलत है। ऐसे में विभाग ने अब उन विद्यार्थियों की छंटनी करनी शुरू कर दी है जो भत्ता भी ले रहे हैं और साथ ही पढ़ाई भी कर रहे हैं। इससे विभाग ने गलत तरीके भत्ता लेने वाले युवाओं से 3 लाख के करीबन रिकवरी कर चुका है। अब जो विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ भत्ता ले रहे हैं। उनसे विभाग रिकवरी करेगा।

इतने विद्यार्थियों को मिल रहा भत्ता

कक्षा लाभार्थी

12वीं 6450

ग्रेजुएट 3415

पोस्ट ग्रेजुएट 2058

विभाग ने ऐसे की पढ़ने वाले विद्यार्थियों से रिकवरी

जब कोई युवा रोजगार विभाग से 12वीं के बाद भत्ता ले रहा है और फिर बाद में अगली कक्षा को रोजगार विभाग में दर्ज आईडी में जोड़ने को कहते हैं तो भत्ते लेने वाले युवाओं की चोरी पकड़ी गई और उनसे रिकवरी करनी शुरू कर दी। ऐसे ही एक बाद एक कई मामले सामने आए।

गलत तरीके से भत्ते लेने वालों से की जा रही रिकवरी : अधिकारी

अगर बेरोजगारी भत्ता गलत तरीके से काेई लेता है। इस मामले में कोई शिकायत अाती है तो इस पर तुरंत उस लाभार्थी का रिकॉर्ड देखा जाएगा और रिकवरी की जाएगी। कोई भी युवा पढ़ाई जारी रखकर किसी प्रकार कोई भत्ता नहीं ले सकता।
नृपेंद्र सांगवान, रोजगार विभाग अधिकारी जींद।

जींद. रोजगार कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए फार्म जमा करवाते युवा।
खबरें और भी हैं...