पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganaur News Haryana News Employment Office Registration Website Stalled Youth Forced To Fidget

रोजगार कार्यालय की पंजीकरण वेबसाइट ठप्प, इधर-उधर धक्के खाने को मजबूर युवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक तो रोजगार नहीं, ऊपर से पंजीकरण के लिए भी पैसा खर्च करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति उपमंडल गन्नौर के बेरोजगार युवक-युवतियों की हैं, जो उपमंडल रोजगार विभाग के कार्यालय मेंं रोजगार व बेरोजगारी भत्ते की चाह में पंजीकरण करवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन विभाग के कर्मी उन्हें वेबसाइट नहीं चलने की बात कहकर निजी साइबर कैफों में भेज रहे हैं, जहां उन्हें पंजीकरण के लिए फीस अदा करनी पड़ती है। वहीं, इस संदर्भ में रोजगार विभाग के अधिकारी मनोज कुमार से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

हरियाणा सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्तों में की गई बढ़ोतरी और सक्षम सरीखी योजनाओं ने युवाओं को फिर से रोजगार विभाग के दरवाजे खटखटाने के लिए प्रोत्साहित किया है। विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार ही रोजगार विभाग के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को भत्ता दिया जाता है। साथ ही पंजीकृत युवाओं को सक्षम योजना का लाभ मिलता है। सक्षम योजना में पंजीकृत युवाओं को महीने में 100 घंटे का काम दिया जाता हैं। जिसके बदल में उन्हें निर्धारित मानदेय मिलता है। इस प्रकार की योजनाओं ने युवाओं को रोजगार विभाग में पंजीकरण के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया है।

पंजीकरण को लेकर पड़ रहे 100 रुपए चुकाने


निजी साइबर कैफे में नाम रजिस्टर्ड कराने वाली सोनिया व ममता का कहना था कि उन्हें पंजीकरण के लिए विभागीय कार्यालय में निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में उन्हें मजबूरन साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ा। जहां एक बार में ही उनका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया। किंतु इसके लिए उन्हें 100 रुपए की फीस चुकता करनी पड़ी, जबकि यही कार्य विभागीय कार्यालय में पूर्ण रूप निशुल्क होना था।

विभागीय दफ्तर के काट रहे चक्कर


पंजीकरण के लिए रोजगार कार्यालय में पहुंचे संदीप कुमार, कुलदीप ने बताया कि वे पिछले कई सप्ताह से अपना नाम दर्ज कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हें विभाग की साइट काम न करने का हवाला देकर वापिस भेज दिया जाता हैं। उनका कहना है कि विभाग के कर्मी उन्हें निजी साइबर कैफे पर जाकर अपना पंजीकरण कराने की बात कह रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया जब पंजीकरण की वेबसाइट एक ही है तो वह निजी साइबर कैफे में किस प्रकार से सुचारू संचालित हो रही हैं। जबकि विभागीय कार्यालय में वही वेबसाइट ठप्प पड़ जाती हैं।


बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीकरण करवाने आ रहे युवक-युवतियां

पंजीकरण कराने के लिए आवेदनकर्ताओं को साइबर कैफे पर चुकता करना पड़ा शुल्क

साइट में चल रही प्रॉब्लम : रोजगार विभाग के कार्यरत कर्मी का कहना है कि पिछले कुछ समय से पंजीकरण की वेबसाइट अपडेट हुई थी। तब से लेकर विभाग में वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं हो पा रहे है। लेकिन निजी साइबर कैफे पर पंजीकरण हो रहे हैं। बताया कि समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया हैं।

गन्नौर. रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवाने पहुंचे युवा।
खबरें और भी हैं...