पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंजीनियरिंग के छात्रों ने देखी जल विद्युत परियोजना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर | शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्रों को ताजेवाला स्थित 14.2 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन परियोजना पर ले जाया गया। वहां पर इंजीनियर पवन रंगा ने छात्रों को जल विद्युत उत्पादन परियोजना से संबंधित जानकारी दी। छात्रों ने विषय से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया देकर सवाल भी पूछे। छात्रों के साथ विभाग के शिक्षक ऋषिस्वरूप शर्मा तथा इंजीनियर राजीव शर्मा रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. निधिका बिरला ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपने विषय की विस्तृत जानकारी देने में सहायक होते हैं। बच्चों के मानसिक विकास व आगे बढ़ने के लिए इस तरह के आयोजन सार्थक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर बच्चे व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...