पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News English Liquor Quota Reduced By 132 Lakh Proof Liters Revenue Target Increased

अंग्रेजी शराब का कोटा 1.32 लाख प्रूफ लीटर कम, रेवेन्यू लक्ष्य बढ़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्येक जोन में खोले जाएंगे 2 मेन बैंड

जिले में सरकार इस बार शराब कारोबार से 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करेगी। यह सब तब होगा जब जिले के अंग्रेजी शराब के कोटे में 1.32 लाख प्रूफ लीटर की कमी की गई है। इसके बाद सरकार द्वारा जिला आबकारी विभाग को शराब कारोबार से नए वित्त वर्ष 2020-21 के रेवेन्यू में 6 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

पिछले वर्ष जिले में आबकारी विभाग को सरकार द्वारा 97 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का टारगेट दिया गया था। इस टारगेट को जिला आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेकों की नीलामी व प्रति ठेके के हिसाब से मिली फीस के रूप में लगभग पूरा कर लिया था। लेकिन इस बार इस रेवेन्यू टारगेट को 97 करोड़ से बढ़ाकर 103 करोड़ रुपए कर दिया गया है। यह टारगेट पूरा हो पाएगा या नहीं इसका पता 17 मार्च को जिले में शराब ठेकों की हो रही ऑनलाइन नीलामी के बाद ही चल पाएगा लेकिन रेवेन्यू लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस बार आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न जोन के शराब ठेकों के रिजर्व प्राइस में काफी बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद है।

देसी शराब के कोटे में बदलाव नहीं, अंग्रेजी का घटाया : जिले में पिछले वर्ष की तरह नए वित्त वर्ष में देसी शराब का कोटा 64.80 लाख प्रूफ लीटर निर्धारित किया गया है। इसमें किसी तरह की कोई कम नहीं की गई है लेकिन जिले में नए वित्त वर्ष में अंग्रेजी शराब के कोटे में 1.32 लाख प्रूफ लीटर की कमी की गई है। पिछले वर्ष जिले में अंग्रेजी शराब का कोटा 8.60 लाख प्रूफ लीटर का था, जबकि नए वित्त वर्ष में यह 7.28 लाख प्रूफ लीटर निर्धारित किया गया है।

जिले में इस बार शराब ठेकों के होंगे 52 जोन

जिले में नए वित्त वर्ष में शराब ठेकों के कुल 52 जोन होंगे, जबकि पिछले वर्ष जिले में शराब ठेकों के कुल 14 जोन ही बनाए गए थे। प्रत्येक जोन में 6 मेन बैंड खोलने का प्रावधान किया गया था। इस बार प्रत्येक जोन में 2 मेन बैंड (मुख्य शराब ठेके) खोले जाने का प्रावधान किया गया है। जोन में की गई बढ़ोतरी से आबकारी विभाग को फायदा होगा। क्योंकि इससे विभाग को शराब ठेकों के खुलने से मिलने वाली फीस से रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी।

शराब कारोबार में जींद प्रदेश में बी कैटेगरी का जिला

प्रदेश में शराब कारोबार के मामले में आबकारी विभाग के अनुसार जींद जिला अब बी कैटेगरी में हैं। इससे पहले जींद जिला सी कैटेगरी में शामिल था। बता दें कि आबकारी विभाग द्वारा जिले से मिलने वाले कुल रेवेन्यू, शराब ठेकों की नीलामी कितनी जल्द पूरी होती है आदि मापदंडों के अनुसार विभिन्न जिलों की 3 कैटेगरी ए, बी व सी निर्धारित की गई हैं। इन्हीं मापदंडों के आधार पर उस जिले को उस कैटेगरी में शामिल किया जाता है।

रेवेन्यू लक्ष्य इस बार 6 करोड़ अधिक निर्धारित

जिले से मिलने वाले रेवेन्यू में इस बार 6 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष जींद जिले का रेवेन्यू टारगेट 97 करोड़ था जबकि नए वित्त वर्ष में यह 103 करोड़ निर्धारित किया गया है। जिले में इस बार शराब ठेकों के कुल 52 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन में 2 मेन बैंड खोले जा सकेंगे।
-सुनील दहिया, एईटीओ जींद।
खबरें और भी हैं...