पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10वीं का अंग्रेजी पेपर 283 ने दिया, एक गैरहाजिर रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के दौरान गुरुवार को केंद्रों पर फ्लाइंग दस्तों ने चेकिंग की। एसडीएम विवेक चौधरी के फ्लाइंग दस्ते ने खंड के गांव बात्ता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ टीम में शामिल सदस्य नायब तहसीलदार गौरव शर्मा, प्रधानाचार्य आभे राम, प्राध्यापिका इंदू व तहसील कार्यालय से देवी प्रसन्न शामिल रहे।

स्वयं एसडीएम व टीम के सदस्यों ने परीक्षा केंद्र के विभिन्न कमरों का पूरी गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ सही पाया गया तथा परीक्षा केंद्र के बाहर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं पाया गया। परीक्षा केंद्र अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आज 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर है। इसमें परीक्षार्थियों की कुल संख्या 284 है जिसमें 1 छात्र अनुपस्थित रहने के चलते 283 छात्रों द्वारा परीक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समुचित तरीके से संपन्न करवाने के लिए जहां इस केंद्र में 12 सुपरवाइजर तैनात किए हुए हैं वहीं 2 केंद्र उप अधीक्षक भी तैनात रहे।

राजौंद | 3 मार्च से चल रही बोर्ड परीक्षाओं में गुरुवार को 10वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद के केंद्र अधीक्षक सुभाष ने बताया कि 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के लिए 284 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी व 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्र अधीक्षक रामनिवास ने बताया कि 10वीं कक्षा के 160 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी व 2 विद्यार्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। अभी तक परीक्षाओं में बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों द्वारा समय समय परीक्षा केंद्र की जांच की जा रही है।

शांतिपूर्ण हुई अंग्रेजी की परीक्षा, नकल रहित परीक्षा के थे पुख्ता प्रबंध

कलायत | परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते एसडीएम विवेक चौधरी।
खबरें और भी हैं...