- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Epca Dr Bhurelal Rages After Seeing Dirty Water Stored At The Ticking Border
टिकरी बॉर्डर पर जमा गंदा पानी देख ईपीसीए डॉ. भूरेलाल भड़के
ईपीसीए (एनवायरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी) के चेयरमैन डॉ. भूरेलाल ने शनिवार को रोहतक से दिल्ली जाते समय टिकरी बाॅर्डर पर सड़क किनारे जमा पानी को देख नाराजगी जताई। कड़े शब्दो में नप अधिकारियों से कारण पूछा। फिर अधिकारियों ने बताया कि यह पानी दिल्ली क्षेत्र मेें है। टिकरी बाॅर्डर के पास बरसात पानी की निकासी नहीं होने व अासपास की काॅलोनियों के नाले सड़क की तरफ खुलने के चलते सड़क किनारे पानी जमा है, जो यहीं सूख जाता है। अगली बरसात में फिर से भर जाता है। लोगों की परेशानी को देखने के बाद भी बहादुरगढ़ प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। क्योंकि यह क्षेत्र दिल्ली में अाता है। इधर, शहर वासी सुरेंद्र चुंग ने बताया कि ईपीसीए डॉ. भूरेलाल बहादुरगढ़ में अा रहे हैं। इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यदि समय रहते पता होता तो उन्हेें बहादुरगढ़ व एमआईई क्षेत्र के बारे में बताते। वहां प्रदूषण की स्थिति काफी खतरनाक है। फैक्ट्रियों का वेस्ट खुले में जला दिया जाता है। बोरिंग करके केमिकल युक्त पानी जमीन में छोड़ा जा रहा है।
सिविल अस्पताल का दौरा करने की थी संभावना : सिविल अस्पताल में ईपीसीए डॉ. भूरेलाल के पहुंचने की संभावना थी, लेकिन वह नहीं अाए। भूरेलाल के रोहतक से दिल्ली जाने समय बहादुरगढ़ से निकलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया था।