- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News Esi Dispensary Will Shift From Murthal In Hsiidc Big Will Save Time And Money
एचएसआईआईडीसी बड़ी में मुरथल से शिफ्ट होगी ईएसआई डिस्पेंसरी, समय व पैसों की होगी बचत
जीटी रोड स्थित नाथूपुर के पास मादक पदार्थ निरोधक टीम ने सूचना के अाधार पर एक युवक काे चूरापोस्त के साथ िगरफ्तार किया है। अाराेपी कार में लेकर मुरथल की तरफ जा रहा है। कार चालक ने अपनी पहचान जगबीर सिंह पुत्र महेन्द्र निवासी निहाल विहार नांगलोई दिल्ली के रूप में दी। कार के अंदर 190 किलोग्राम चूरापोस्त मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से 5 लाख रुपए में चूरापोस्त खरीदकर लाया था। उसे यह चूरापोस्त मुरथल व गन्नौर के आसपास के ढ़ाबों पर बेचनी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया है।
ढाबों पर है चूरापोस्त की बड़ी खपत : आरोपी जगबीर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चूरापोस्त की सबसे बड़ी खपत जीटी रोड के ढाबे हैं। यहां पर दिल्ली के कई गिरोह चूरापोस्त सप्लाई करते हैं। पुलिस अब उन सब लोगों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। जो मुरथल में नशे का कारोबार कर रहे हैं। गत दिनों ही पुलिस ने अफीम के साथ शेर-ए- पंजाब के ढ़ाबा मालिक को गिरफ्तार किया था। डीएसपी हंसराज ने कहा कि उनकी टीम सतर्क है और रात के समय लगातार गश्त की जा रही है।
महिलाओं का सम्मान सबका नैतिक कर्तव्य व जिम्मेदारी : निखिल मदान
भास्कर न्यूज | साेनीपत
लहराडा गांव में गुरु रविदास मानव कल्याण समिति द्वारा कार्यक्रम किया गया। मुख्य ताैर पर पहुंचे समाजसेवी व कांग्रेस नेता निखिल मदान ने कहा कि हर व्यक्ति की जिंदगी में उसकी माता या धर्मप|ी का बड़ा योगदान होता है। नारी का हर स्वरूप पूजनीय है। हम सबको आज ये प्रण लेना चाहिए कि हम महिला शक्ति का सम्मान करे और भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को ख़तम करने में अपना योगदान दे।
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे को आज असल रूप देने की जरूरत है। आज नारी शक्ति पुरुष वर्ग के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है इसलिए हम सबको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में समिति सदस्य विनोद देवी जी, अनीता देवी, सुशीला देवी, मैना देवी, संतोष, अनीता आिद मौजूद रहे।
औद्योगिक क्षेत्र बड़ी में ईएसआई डिस्पेंसरी खुलने के बाद श्रमिकों को मिलेगा सीधा फायदा: सुमित अत्री
मजदूर एसोसिएशन के प्रधान सुमित अत्री ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बड़ी में ईएसआई डिस्पेंसरी खुलने के बाद इसका सीधा फायदा श्रमिकों को मिलेगा। अब तक उन्हें अपना इलाज करवाने के लिए मुरथल डिस्पेंसरी में पैसे खर्च करना जाना पड़ता है। इससे समय व पैसों की बर्बादी हो रही है।
अस्थाई बिल्डिंग में चलेगी डिस्पेंसरी : शमशेर
मुरथल ईएसआई डिस्पेंसरी में बड़ी में बिल्डिंग न होने के चलते यहां का ईएसआई डिस्पेंसरी का स्टाफ शरण ले रहा था। श्रमिकों को अपना फ्री इलाज करवाने के लिए पैसे खर्च कर मुर थल जाना पड़ता था। जिसके चलते श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मुरथल से ईएसआई डिस्पेंसरी को शिफ्ट करवाने के लिए मांग की थी। उनकी मांग को स्वीकृत कर बड़ी में ईएसआई डिस्पेंसरी को शिफ्ट करने का फैसला लेते हुए पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि बड़ी में फैक्ट्री नंबर 1 के सामने करीब 1500 मीटर जमीन ईएसआई डिस्पेंसरी के लिए है, लेकिन बिल्डिंग बनने तक तीन कमरों की बिल्डिंग में डिस्पेंसरी चलाई जाएगी। जल्द ही डिस्पेंसरी शिफ्ट होने पर सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी शुभारंभ करेंगी।
पुलिस ने किया एक सट्टेबाज को अरेस्ट
गन्नाैर | थाना गन्नौर पुलिस ने एक सट्टेबाज को अरेस्ट किया है। आरोपी अंकुश निवासी केडी नगर गन्नौर का रहने वाला है। जानकारी देते हुए सिपाही सतीश ने बताया िक वह पुलिस टीम के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोजबीन करते हुए सार्वजनिक स्थान बीएसटी रोड गन्नौर की सीमा से अवैध रूप से सट्टेबाजी का धंधा करते हुए अारोपी अंकुश को अरेस्ट किया है। उसके पास से 1010 रुपए भी बरामद किये है।
शुगर मिल में काम करते समय उंगलियां कटी, हर्जाना मिला नहीं, नौकरी भी गई
सोनीपत | जाहरी निवासी फतेहचंद ने आरोप लगाया है कि वह शुगर मिल में कार्य कर रहा था। कार्य करते समय उसकी एक हाथ की उंगलियां कट गई। हर्जाना मिलना तो दूर उसे बगैर किसी नोटिस के मिल से निकाल दिया गया। उसने कहा कि उसने पूरी ईमानदारी से कार्य किया। लेकिन मिल प्रबंधन ने उसे हटा दिया। सहायक निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को शिकायत और एमडी शुगर मिल से काम रखने की अपील की है। अन्यथा उसे नियमानुसार जितने दिन बैठना पड़ेगा, उसकी भरपाई करनी होगी।
दिल्ली से 5 लाख रुपए में खरीदकर लाया 190 किलोग्राम चूरापोस्त, जीटी रोड के ढाबों पर करनी थी सप्लाई, पुलिस ने कार समेत आरोपी को दबोचा
गुमड़ में विशाल कुश्ती दंगल 15 मार्च को, बांटे जाएंगे 15 लाख तक के इनाम
डीसी ने नपा कार्यालय कुंडली में उद्योगपतियों के साथ की मीटिंग
कृष्ण धनखड़ | गन्नौर
एचएसआइआइडीसी बड़ी के उद्योगपतियों व श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। श्रमिकों को अब अपना इलाज करवाने के लिए ईएसआई डिस्पेंसरी मुरथल नहीं भागना पड़ेगा। जल्द ही ईएसआई डिस्पेंसरी को औद्योगिक क्षेत्र बड़ी में शिफ्ट किया जा रहा है। इसको लेकर निदेशक ईएसआई हेल्थ केयर, हरियाणा ने लेटर जारी किया है। फिलहाल डिस्पेंसरी उधार की तीन कमरों की बिल्डिंग में चलेगी, आने वाले दिनों में अपनी बिल्डिंग होगी। इसके लिए जमीन का चयन किया जा चुका है। डिस्पेंसरी को शिफ्ट कराने में एचएसआइआइडीसी एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह शर्मा का सराहनीय योगदान हैं। ईएसआई डिस्पेंसरी के बड़ी में शिफ्ट होने से श्रमिकों में उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग साढ़े 7 सौ अलग-अलग फैक्ट्रियां चल रही हैं। इनमें करीब 10 हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं। अधिकतर श्रमिकों का ईएसआई कार्ड बना है। इंडस्ट्री एरिया में ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने के लिए बिल्डिंग न होने के चलते मुरथल की ईएसआई डिस्पेंसरी की बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। मुरथल में ही ईएसआई डिस्पेंसरी बड़ी का स्टाफ बैठने के चलते श्रमिकों को समय की बर्बादी होने के साथ ही पैसे खर्च कर फ्री में इलाज करवाने मुरथल जाना पड़ता है। ईएसआई डिस्पेंसरी बड़ी से करीब 20 किलोमीटर दूर होने पर श्रमिकों के साथ अनहोनी होने का डर बना रहता है। श्रमिकों की परेशानी को देखते हुए एचएसआइआइडीसी एसोसिएशन ने ईएसआई डिस्पेंसरी को बड़ी में शिफ्ट करवाने की मांग उठाई थी।
चूरापोस्त के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नाथूपुर गांव के पास कार में मिली 190 किलोग्राम चूरापोस्त, आरोपी को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया
सोनीपत. कार्यक्रम को संबोधित करते समाजसेवी निखिल मदान।
गन्नौर | उपमंडल के गुमड़ गांव में 15 मार्च को पद्मश्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान जी के 120वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 15 लाख रुपए तक के इनाम बांटे जाएंगें। कुश्ती दंगल में विशाल भंडारा लगाने लगाने के साथ ही रागनी कम्पीटिशन होगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
गुमड़ गांव के सरपंच रविंद्र पहल ने बताया कि गुरु हनुमान चैरिटेबल ट्रस्ट व गुरु हनुमान खेल समिति के तत्वाधान में विशाल कुश्ती दंगल होगा। उन्होंने बताया कि उच्च लेवल के दंगल में खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी व राजनीति से जुड़े दिग्गज नेता इस स्पर्धा में िशरकत करेंगे।
गन्नौर. इंडस्ट्री एरिया बड़ी में इस बिल्डिंग में खुलेगी ईएसआई डिस्पेंसरी।
राई. उद्योगपतियों के परचून के सामान को देखते डीसी डॉ. अशंज सिंह।
भास्कर न्यूज | राई
डीसी डॉ. अशंज सिंह ने सोमवार को पुलिस थानों सहित नगर पालिका कुण्डली में बनाए गए नव-निर्मित कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कुंडली के उद्योगपतियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। उद्योगपतियों ने कहा-डीसी साहब हम आपके साथ हैं, लेकिन हमें भी अापका साथ चाहिए। डीसी डॉ. अशंज सिंह ने कहा कि प्रशासन उद्योगपतियों के साथ है। इनकी परेशानी व समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
डीसी डॉ. अशंज सिंह सबसे पहले राई थाना पहुंचे और संबधित उपस्थिति रजिस्टर से लेकर हर प्रकार के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने एसएचओ से कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को न्याय दिलवाया जाए। इसके बाद कुंडली थाने के रजिस्टर और मालखाना का निरीक्षण भी किया। इन हथियारों की सही तरीके से रजिस्टर में एंट्री होनी चाहिए। नगर पालिका के नए कार्यालय का भी निरीक्षण किया और आदेश दिया कि नगर पालिका विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराएं।
IV
, पानीपत, मंगलवार 10 मार्च, 2020