पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Even After 21 Months New Panels Were Not Installed

21 माह बाद भी बिजली के नहीं लगे नए पैनल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नागरिक अस्पताल में अप्रैल से पहले पैनल नहीं लगे ताे मरीजाें काे हाेगी परेशानी

नागरिक अस्पताल में बिजली का लोड डिवाइड करने में परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने नया बिजली पैनल लगाने का टेंडर मई 2018 में कर दिया था। 53 लाख का बजट मंजूर हाेने के बाद काम शुरू हुअा, लेकिन बीते 21 माह बीत जाने के बाद भी पैनल लगाने का काम ठेकेदार ने पूरा नहीं किया है। नाैबत यह है कि गर्मी का सीजन शुरू हाे गया है, जबकि पांच पैनल में से एक भी पैनल अस्पताल में नहीं लग पाया है। ठेकेदार के सुस्त काम पर अब स्वास्थ्य विभााग ने फिर से डीसी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन काे रिमाइंडर लेटर लिखकर हालात से वाकिफ कराया है। काम में तेजी लाने की मांग की है। अभी तक ठेकेदार ने 30 प्रतिशत काम ही किया है।

2011 में एलएनटी ने सिविल अस्पताल का नवीनीकरण किया


अस्पताल का लोड 1989 में 100 किलोवाट था। 2011 में एलएनटी कंपनी ने सिविल अस्पताल का नवीनीकरण किया तो यह लोड बढ़कर करीब 400 किलोवाट हो गया। इसके बाद हर साल लोड बढ़ता गया। कारण सुविधाओं का विस्तार होना रहा।

1200 मरीज अाते हैं रोजाना

अस्पताल में हर दिन इलाज के लिए करीब 1200 मरीज अाते हैं। गरमी में अब बिजली व पानी की मांग बढ़ेगी। एेसे में यदि पैनल नहीं बदला ताे समस्या बढ़ेगी। बिजली ट्रिप का असर पेयजल सुविधा पर भी पड़ेगा।

काम में तेजी लाने को चाैथा रिमाइंडर लिखा


अस्पताल के टेक्निशियन ईश्वर ने बताया कि टेंडर मई 2018 में हाे गया था। परंतु अभी तक एक भी बिजली का पैनल नहीं लगा है। जबकि पांच पैनल लगाए जाने हैं। काम सुस्त है। अब उन्हाेंने सुस्त काम के बारे में डीसी व एक्सईएन बीएंडअार काे रिमाइंडर लिखा है। यह सुस्त काम काे लेकर चाैथा रिमाइंडर है। परंतु काम में तेजी नहीं अा रही।

पुराने पैनल की क्षमता 650 किलाेवाट की, लाेड 900 किलाेवाट


अस्पताल में पुराने पैनल की क्षमता करीब 650 किलाेवाट है। जबकि अस्पताल का ताजा लाेड 900 किलाेवाट हाे गया है। एेसे में लाेड काे डिवाइड करने में परेशानी हाे रही है। यदि यही हाल बना रहा ताे गरमी के सीजन अप्रैल, मई, जून व जुलाई में लाेड काे डिवाइड करना अासान नहीं हाेगा, अाैर बिजली बार-बार ट्रिप करेगी। जिसका सीधा असर मरीजाें पर पड़ेगा।


निगम के सुस्त काम पर अब तक 4 रिमांइडर लिखे

पर अब स्वास्थ्य विभााग ने फिर से डीसी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन काे रिमाइंडर लेटर लिखकर हालात से वाकिफ कराया है। काम में तेजी लाने की मांग की है। अभी तक ठेकेदार ने 30 प्रतिशत काम ही किया है।


सोनीपत . सिविल अस्पताल में लगे पुराने बिजली पैनल का रूम।
खबरें और भी हैं...