- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Even After 24 Hours Rainwater Did Not Come Out From The Low Lying Areas Of The City
24 घंटे बाद भी नहीं निकला शहर के नीचले इलाकों से बरसात का पानी
शहर में बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण 8 एमएम की मामूली बरसात का पानी भी 24 घंटे तक नहीं निकल पाया। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरमैन निकासी करने के लिए जुट हुए थे।
शहर के नीचले इलाकों में गुरुवार देर शाम तक पानी जमा था। सबसे बुरी हालत सुरखाब चौक के पास थी। वहां पर दो से तीन फुट पानी भरा पड़ा था।
इसलिए वाहन चालकों के लिए दिक्कत हो रही थी। वाहन पानी में ही बंद हो रहे थे। इसके अलावा बस स्टैंड के पास, हिसार रोड सहित अन्य इलाकों में पानी जमा था। इस संबंध में डीसी आरसी बिढान ने कहा कि पे पूरी योजना तैयार कर रहे हैं। पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा।