पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Radaur News Haryana News Even After Eight Months The Market Committee Did Not Draw Bku Sent A Letter Of Complaint To The Chief Minister

आठ माह बाद भी मार्केट कमेटी ने नहीं निकाला ड्रॉ, भाकियू ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायत पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से करीब 8 महीने पहले गेहूं उत्पादक किसानों को कृषक उपहार योजना के तहत किसान ड्रा कूपन दिए गए थे।

कूपन द्वारा संबंधित किसानों को विभाग की ओर से लक्की ड्रा के माध्यम से ट्रैक्टर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, साइकिल व अन्य सामान दिया जाना था, लेकिन 8 महीने बीत जाने के बावजूद आज तक विभाग अपनी इस योजना को अमलीजामा नहीं पहना पाया है।

किसान योजना का लाभ लेने के लिए मार्केट कमेटियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विभाग की नींद नहीं खुली है। भारतीय किसान यूनियन की ओर से मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द से जल्द किसान ड्रा कूपन के माध्यम से ड्रा निकलवाने की मांग की है।

जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि एक जनवरी 2019 से 30 जून 2019 तक प्रदेश की मंडियों में फसल डालने वाले किसानों को जे फार्म के तहत 10 हजार रुपए की राशि पर कूपन दिया गया था। किसानों ने कूपन लिए थे। योजना के तहत किसान ड्रा कूपन के माध्यम से विभाग किसानों को पूरे प्रदेश में 88 ट्रैक्टर-ट्राॅली दिए जाने की घोषणा की थी। वहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले में 4 ट्रैक्टर-ट्राॅलियां दिए जाने के बारे कहा गया था। प्रदेश में कुल 150 हैप्पी सीडर, 94 रोटावेटर व 1440 साइकिल ड्रा के माध्यम से किसानों को दी जानी थी, लेकिन आज तक ड्रा नहीं निकल पाया है। यह किसानों के साथ धोखा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द ड्रा निकाल कर किसानों को इनाम का सामान दिया जाए।

रादौर | मार्केट कमेटी की ओर से दिए गए किसान ड्रा कूपन दिखाते किसान।
खबरें और भी हैं...