पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Even After Two Days Of Rain Waterlogging On Many Roads In The District Farmers Engaged In Water Extraction From Fields

बरसात के दो दिन बाद भी जिले में कई सड़कों पर जलभराव, खेतों से पानी निकालने में जुटे किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले तीन दिन हुई बरसात से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रविवार तक भी बनी रही। ग्रामीण एरिया में गलियों में दलदल की स्थिति बनी रही। वहीं गेहूं के खेतों में अधिक पानी भर जाने से किसान परेशान हैं। वह खेतों से पानी निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं।

बरसात के बाद बाजार में गुजरना मुश्किल

रतिया | बरसात के बाद बाजार में दलदल बन गया। कुछ समय पहले ही बाजार में सीवरेज लाइन बिछाई गई है। जिससे सड़कें उखड़ी हुई है। सीवरेज लाइन व मेन हाल के आसपास बिछाई मिट्टी बरसाती पानी से बह गई। कुछ जगहों पर मिट्टी डाली भी गई। पानी की निकासी होने के बाद अब बाजार में दल दल जमा हो गई। शहर के मेन बाजार, पुराना बाजार, ताऊ देवी लाल मार्केट, भगत सिंह चौक, बस अड्डा वाली गली में यही स्थिति बनी हुई है। पीएनबी बैंक वाली गली में दलदल जमा होने से दुकानदारों केे साथ आने जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि इस बारे में ठेकेदार को मिट्टी डलवाने की हिदायत दी जाएगी।

बलियाला | सड़कों पर बरसाती पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लधुवास मार्ग पर गांव लुठेरा के पास, पिलछियां मार्ग पर बलियाला व नंगल ढाणी के पास तथा रतनगढ़ चौक के पास सड़क पर अब भी बरसाती पानी जमा है। संदीप कुमार, गुलशन, देसराज, विनोद, राजू, मोहित, शंकर आदि ने बताया कि सड़कों पर पानी इकट्ठा रहने से वहां पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। पानी की निकासी न होने के कारण कई-कई दिनों तक सड़कों पर पानी जमा रहता है। लोगों ने बताया कि पानी जमा रहने के कारण सड़कों पर कीचड़ व फिसलन बन चुकी है।

पानी भरने से वाहन चालक परेशान


गेहूं की फसल में जलभराव से खतरा

कुलां | कुलां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बरसात के बाद खेतों में हुआ जलभराव फसल के लिए खतरा बन गया। किसान खेतों से पानी की निकासी आसपास की नहर, रंगोई नाला व तालाब में कर रहे हैं। कुलां के घग्गर नदी क्षेत्र में खेतों में चिकनी मिट्टी है, जो पानी कम सोखती है। बरसात से धारसूल खुर्द, धारसूल कलां, रताथेह, रूपावाली, करंडी, शक्करपुरा, ढेर, दीवाना आदि गांवों के गेहूं के खेतों में जल भराव हो गया। किसान पम्प लगा कर खेतों से पानी लंबी पाइपलाइन डाल कर रंगोई नाला, धारसूल माईनर, रताथेह माईनर व गांव के तालाबों में निकासी करने लगे हैं।

बलियाला। गांव लुठेरा के पास लधुवास मार्ग पर इकट्‌ठा हुआ बरसात का पानी।
खबरें और भी हैं...