- Hindi News
- National
- Pehowa News Haryana News Every Family Can Get Financial Help By Registering In Cm Family Samriddhi Yojana Sandeep
सीएम परिवार समृद्धि योजना में रजिस्ट्रेशन करा ले सकता है हर परिवार आर्थिक मदद : संदीप
खेल मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। भट्ट माजरा, सैयाना सैदां, शाहपुर, कराह साहिब, मांगना व धूलगढ़ आदि में लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रत्येक परिवार आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। ऑनलाइन सेवाओं के लिए जल्द ही प्रत्येक गांव में मंडलाध्यक्षों की देखरेख में एक-एक दिन के लिए आपरेटर सहित कंप्यूटराइज्ड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोग गांव में ही बैठकर अपनी फसल और सरकार की योजनाओं संबंधी ब्यौरे को ऑनलाइन दर्ज करा सकें। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी फसल का विवरण मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जरूर दर्ज कराएं। इसी से उन्हें फसल बीमा व मुआवजा संबंधी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अप्रैल माह से बीपीएल और अन्य सर्वे शुरू हो जाएंगे।
वार्डों की सफाई को ढंूढ रहे कंपनी. मंत्री ने कहा कि कस्बे के वार्डों की सफाई को लेकर कंपनी की तलाश की जा रही है। उनका प्रयास है कि सफाई का ठेका किसी कंपनी को दिया जाए ताकि पूरी तरह से कस्बे को साफ बनाया जा सके। इस दौरान रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भी ग्रामीणों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया।
गांव कराह साहिब से दर्जनों लोग मंडल के अध्यक्ष साधू सिंह की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए। खेल मंत्री को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष राकेश पुरोहित, करण गिल, सुंदर गढ़ी लांगरी, विकास सरपंच, मान सिंह, गुरचरण सिंह, हरजीत जरासी, मनजीत सिंह चेयरमैन, राकेश धवन, जगपाल सिंह रामपुरा, मदनलाल दुआ, रामकिशन दुआ, बलजीत सिंह गैटी, रतन सिंह खेड़ी सरपंच, पूनम देवी सरपंच, बलजीत सिंह, अंजू देवी सरपंच, चांदी राम मांगना, बलबीर गुर्जर, कर्मबीर सरपंच हेलवा, मेहरा सिंह हेलवा, चेयरमैन सुनीता देवी, मा. धर्मपाल, सुभाष सरपंच धूलगढ़, राजीव कश्यप, मा. सुखविंद्र सिंह मांगना, विशाल सौदे व गुरप्रीत कंबोज मौजूद रहे।
दिव्यांगों की मदद को सहायता गांव बीबीपुर कलां की रजनी की दोनों टांगें काम नहीं करती। वह खेल मंत्री से मिली। अपनी पढ़ाई का हवाला देकर उनसे मदद की गुहार लगाई। खेल मंत्री ने रजनी को एक लाख रुपए और व्हीलचेयर देने की घोषणा की। सैयाना सैदा के बुजुर्ग बलकार सिंह को सवा लाख रुपए देने की घोषणा की।
सैयाणा सैदा के ही रमेश के इलाज के लिए सवा लाख। दिव्यांग अशोक कुमार को दुकान खुलवाने के लिए एक लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की।