पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए : सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस्माइलाबाद | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गांव झांसा के प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के प्रांगण में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में खेलमंत्री संदीप सिंह के पिता गुरुचरण सिंह पहुंचे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित स्वस्थ चेकअप कैंप में भी सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य का चेकअप कराया। राज दीदी, संगीता बहन, कंचन दीदी, राजकुमार भाई, रविंद्र अग्रवाल, प्रवीण, रतन लाल, धर्मवीर, किरण, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र माजरी, श्यामसुंदर सिंगला, धर्मपाल पपनेजा, राजीव कंसल, संजीव आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...