सबको मिलकर भ्रष्टाचार का नाश करना चाहिए: रामचंंद्र
गांव बकाना में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विषय वस्तु पर आधारित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा समन्वयक प्रितेश कुमार झवेरी की देखरेख में आयोजित हुआ। ऊषा नागी डाइट तेजली व कुमारी रिधिमा ने जीवन कौशल विकास विषय पर युवाओं को जागरूक किया। प्रो. रामचंद्र ने देश में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में युवाओं को जानकारी देते हुए आह्वान किया कि हम सबको मिलकर भ्रष्टाचार का नाश करना चाहिए। दिनेश कटारिया बकाना ने महिला सशक्तीकरण के बारे में युवाओं व महिलाओं को जागरूक किया। माैके पर ज्योति, दीपक, शशि ढींगरा, रोहित, रजनी, फूलकुमार, मुकेश, रजत, गौरव, मनीष मौजूद रहे।
रादौर | बकाना में कार्यक्रम में मौजूद लोग।